रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर अनोखे अंदाज में पलटवार किया है। विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक हुडी पहने अपनी तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ लिखा हुआ है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
‘मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!’
विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काले रंग की हुडी पहने हुए तस्वीर साझा की है। हुडी पर अंग्रेजी में ‘Modi Kahin Nahi Jayega Broooo!’ लिखा हुआ है। इस पोस्ट को मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। विजय शर्मा के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
‘मोदी नहीं जाएगा’ का नारा सुन भड़क गए थे खड़गे
बता दें कि कांग्रेस द्वारा 25 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में आयोजित श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
कार्यक्रम में खड़गे मंच से संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपनी जगह से चिल्लाते हुए कहा कि ‘मोदी नहीं जाएगा।’ यह सुनकर खड़गे नाराज हो गए और गुस्से में कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’
खड़गे की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अब छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo!’ लिखी हुडी के जरिए इस बयान पर जवाब दिया है। उनका यह पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मोदी कहीं नहीं जाएगा, Broooo! ❤️ https://t.co/lvpEq7eZmz
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) November 3, 2026
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

