विक्की आर्य, शमशाबाद(विदिशा) टूटते रिश्ते और घर के बुजुर्गों की उपेक्षा के बीच विदिशा के शमशाबाद से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों को श्रवण कुमार की याद दिला दी। शमशाबाद क्षेत्र के शाहपुर कॉलोनी गांव में रहने वाली 101 साल की बुजुर्ग महिला बनिया बाई के मन में सिरोंज के देवपुर धाम जाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने की इच्छा थी। बुजुर्ग बनिया बाई ने जब परिवार के लोगों से अपनी इच्छा जताई, तो परिवार ने उनकी उम्र और शारीरिक स्थिति को देखते हुए ऐसा रास्ता निकाला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
READ MORE: “नौटंकी मत करो FIR ठोक दूंगा”, कोरेक्स आरोपी के समर्थन में थाने पहुंचे BJP नेता, TI से हुई तीखी बहस
परिवार की बहुओं ने एक प्लास्टिक के टब में बनिया बाई को बैठाया और फिर उन्हें सिर पर रखकर करीब 40 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू कर दी। परिवारजन बारी-बारी से बुजुर्ग महिला को सिर पर उठाकर देवपुर धाम पहुंचे और उन्हें बाबा विश्वनाथ के दर्शन कराए। इस पदयात्रा में परिवार की कई पीढ़ियां शामिल रहीं। बहू, बेटे, पोते और परपोते-परपोती तक इस यात्रा का हिस्सा बने। तीर्थ पहुंचने के बाद बनिया बाई की आंखों में खुशी के आंसू थे। उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी हो गई थी।
READ MORE: भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत: फोरलेन पर ड्राइवर ने खोया कंट्रोल, खड़े ट्रक के पीछे घुसी कार, 3 गंभीर घायल
बनिया बाई की बहू ने भावुक होकर कहा कि अम्मा का बहुत मन था देवपुर आने का। उनकी मुराद पूरी हो गई। यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे हमारी चार पीढ़ियों के चारों धाम पूरे हो गए हों। परिवार के रिश्तों में बढ़ती दूरी और बुजुर्गों की उपेक्षा की खबरों के बीच यह तस्वीर एक अलग संदेश देती है। उम्र भले ही 101 साल हो, लेकिन अपनों का साथ और सम्मान हो, तो हर इच्छा पूरी की जा सकती है।
बनिया बाई के पोते ने बताया कि वह 40 किलोमीटर दूर शमशाबाद तहसील के शाहपुरा के रहने वाले है, और देवपुर जा रहे है, बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने, परिवार के सभी सदस्य बारी बारी से दादी को सर पर रखते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


