IND vs BAN, Women’s T20 Asia Cup 2026: दुबई में खेला जा रहा महिला टी20 एशिया कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद अब सेमीफाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम का अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम ने एक भी मैच गंवाए बिना सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। वहीं, बांग्लादेश महिला टीम की बात करें तो वह ग्रुप-बी का हिस्सा थी, जहां उसने तीन मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज की, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।
भारत और बांग्लादेश की महिला टीम के बीच यह सेमीफाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले 7:30 बजे होगा। मुकाबले से पहले आइए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी अहम अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

एशिया कप के ग्रुप स्टेज में अब तक 12 मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ भारतीय टीम ही 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही है। भारत ने इस मैदान पर दो बार 150 रन का आंकड़ा पार किया है।
दुबई की पिच पर पावरप्ले के दौरान बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के मौके मिले हैं, लेकिन डेथ ओवर्स में रन बनाने की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। वहीं, गर्मी और उमस के कारण पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिली है।
अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, 9 मैचों में टॉस जीतने वाले कप्तानों ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस की भूमिका भी अहम रहने वाली है।
भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत मिली है।
इतना ही नहीं, भारत पिछले 8 महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में बांग्लादेश के खिलाफ अजेय रहा है। बांग्लादेश ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को भारत को शिकस्त दी थी।
ऐसे में भारतीय टीम सेमीफाइनल में भी अपने इस दबदबे को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम की नजरें एक बार फिर स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर रहेंगी, जो अपने प्रदर्शन से भारत को फाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
भारत और बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11
भारत
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा।
बांग्लादेश
निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), दिलारा अक्तर, शरमीन अख्तर, जुएरिएया फेरदौस, शोभना मोस्तारी, शोर्ना अक्तर, राबेया खान, नाहिदा अक्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अक्तर और फहीमा खातून।
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
भारत और बांग्लादेश के बीच महिला टी20 एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के Sony TEN 1 और Sony TEN 3 चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा, DD Free Dish यूजर्स इस मुकाबले को DD Sports चैनल पर भी लाइव देख सकेंगे।
वहीं, मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध होगी। फैंस SonyLIV पर लॉगिन कर भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले इस अहम सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा आनंद ले सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



