Rohit Sharma on Harshit Rana: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज में रोहति शर्मा ने अपने ही गेंदबाज को फटकार लगा दी. ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि हर्षित राणा थे, जिनकी एक गलती पर कप्तान का गुस्सा फूट पड़ा.
Rohit Sharma on Harshit Rana: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का गुस्सा एक बार फिर चर्चा में आ गया है. कटक के बाराबती स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को रोहित ने उनकी गलती पर मैदान में ही डांट लगा दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रोहित ने कहा – “दिमाग किधर है तेरा?”
यह घटना इंग्लैंड की पारी के 32वें ओवर में हुई. हर्षित राणा गेंदबाजी कर रहे थे और जोस बटलर ने उनकी पांचवीं गेंद को हल्के हाथों से डिफेंड किया. गेंद सीधी हर्षित के पास गई, लेकिन उन्होंने बिना सोचे-समझे गेंद को स्टंप्स की ओर थ्रो कर दिया. स्टंप्स के पीछे कोई फील्डर नहीं था, जिससे गेंद बाउंड्री पार चली गई और इंग्लैंड को फालतू के 4 रन मिल गए.
रोहित ने हर्षित की इस गलती पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “दिमाग किधर है तेरा?” हार्दिक पांड्या भी यह देख हैरान रह गए. रोहित ने समझाया कि बिना सोचे थ्रो मत करो और रन बचाने पर ध्यान दो.
अक्षर पटेल पर भी गुस्सा हुए थे रोहित
हर्षित राणा से पहले रोहित शर्मा अक्षर पटेल पर भी नाराज दिखे. अक्षर की गेंद पर जो रूट एलबीडब्ल्यू हो सकते थे, लेकिन सीधे पैड पर गेंद लगने के बावजूद अक्षर ने रिव्यू की सलाह नहीं दी। इस वजह से रोहित नाखुश दिखे.
मैच का लेखा जोखा
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 304 रन बनाए हैं. भारत को मैच जीतने के लिए 50 ओवरों में 305 रन बनाने हैं. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. बाकी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट झटके. वहीं इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 69 रनों का योगदान दिया. सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है और इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी.
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें

