IND vs WI 3rd T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारत दो बदलावों के साथ उतरा है। कुलदीप यादव की जगह प्रिंस यादव आए हैं जबकि शिवम दुबे की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिला है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर बढ़त बनाने पर होंगी।

सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी। अब तीसरे मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, दोनों टीमों की प्लेइंग 11, इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी ?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें टीम इंडिया ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ 11 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीजा रहा है। यानी टी20 इंटरनेशनल में भारत का वेस्टइंडीज पर स्पष्ट दबदबा रहा है।

Holkar Stadium Pitch Report: बल्लेबाजों को मिलेगी मदद?

इंदौर का होल्कर स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। यहां की पिच पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलने में आसानी हो सकती है। मैदान की छोटी बाउंड्री भी बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित होती है।

ऐसे में इस मुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, पिच का वास्तविक मिजाज मैच के दौरान ही साफ होगा। गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के लिए सही लाइन-लेंथ और विविधता के साथ गेंदबाजी करनी होगी।

भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग 11

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती

IND vs WI 3rd T20I: टीवी पर कहां देखें लाइव मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर मैच देखने वाले दर्शक संबंधित स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

मोबाइल पर कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

जो दर्शक मोबाइल या अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच देखना चाहते हैं, वे जियोहॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके लिए प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रसारण और सब्सक्रिप्शन संबंधी शर्तें लागू हो सकती हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H