IND W vs AUS W, ICC Women’s T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का सफर समाप्त हो गया है। लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार अर्धशतकीय पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

भारत की पारी, हरमनप्रीत ने लगाई फिफ्टी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। शेफाली ने 26 गेंदों में 34 रन, जबकि स्मृति ने 37 गेंदों में 38 रन बनाए।

इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। हरमनप्रीत ने जेमिमा रोड्रिग्स (34 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी की। आखिरी ओवर में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर भारत का स्कोर 170 रन तक पहुंचाया।
ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में जॉर्जिया वोल को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद श्री चरणी ने फीबी लिचफील्ड और एलिस पेरी को पवेलियन भेजा, जबकि दीप्ति शर्मा ने बेथ मूनी का विकेट लिया। हालांकि, एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। पेरी ने 38 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि एश्ले गार्डनर ने 29 गेंदों में नाबाद 53 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाते हुए मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, अब वेस्टइंडीज से होगी टक्कर
इस हार के साथ भारतीय महिला टीम का टी-20 विश्व कप 2026 अभियान समाप्त हो गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब ऑस्ट्रेलिया का सामना पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से होगा। यह मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

