IND W vs ZIM W 1st T20: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। जिम्बाब्वे ने भारत के सामने 115 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दीप्ति शर्मा ने 37 गेंदों में 49 रन की शानदार पारी खेली, जबकि निकी प्रसाद 39 रन बनाकर नाबाद रहीं।

जिम्बाब्वे ने भारत के सामने रखा 115 रन का लक्ष्य
टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए।
टीम की ओर से शार्ने मेयर्स ने 33 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। वहीं केलिस नधलोवु ने 44 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। इनके अलावा मोडेस्टर मुपाचिकवा ने 16 रन और न्याशा ग्वांजुरा ने 9 रन बनाए।

नंदनी शर्मा ने लिए 2 विकेट
भारत की ओर से नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके। श्री चरणी, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी को भी एक-एक विकेट मिला।
दीप्ति अर्धशतक से चूकीं, निकी ने संभाली पारी
115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना 9 रन, शेफाली वर्मा 4 रन और अनुष्का शर्मा 4 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी सिर्फ 1 रन बना सकीं। ऋचा घोष के बल्ले से 7 रन निकले।

एक छोर पर विकेट गिरने के बीच दीप्ति शर्मा ने 37 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 49 रन बनाए। वह अर्धशतक पूरा करने से सिर्फ एक रन दूर रह गईं। वहीं निकी प्रसाद ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। अरुंधति रेड्डी 2 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह से भारतीय टीम ने 15.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाए और मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।
न्याशा ग्वांजुरा ने झटके 3 विकेट
जिम्बाब्वे की गेंदबाजी में न्याशा ग्वांजुरा सबसे सफल रहीं। उन्होंने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मिशेल मावुंगा ने 3 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया। ओलिंडर चारे और बिलव्ड बिजा को भी एक-एक विकेट मिला।

रायपुर में भारतीय महिला टीम ने दर्ज की जीत
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय महिला गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 114 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद की पारियों ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की।
भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में बढ़त बना ली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (IND W vs ZIM W 1st T20)
भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़
जिम्बाब्वे : न्याशा ग्वानजुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलवेड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे, तेंदई मकुशा और शारने मेयर्स
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

