IND W vs ZIM W 1st T20: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच पहले टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम के सामने 115 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए।

शार्ने मेयर्स और केलिस न्दलोवु ने संभाली पारी
जिम्बाब्वे की ओर से शार्ने मेयर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं केलिस न्दलोवु ने 44 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल थे। इनके अलावा मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने 16 रन और न्याशा ग्वान्जुरा ने 9 रन बनाए।
नंदनी शर्मा ने लिए 2 विकेट
भारत की ओर से गेंदबाजी में नंदनी शर्मा सबसे सफल रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। श्री चरणी ने 4 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया। क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी को भी 1-1 सफलता मिली। दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा को कोई विकेट नहीं मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (IND W vs ZIM W 1st T20)
भारत : शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़
जिम्बाब्वे : न्याशा ग्वानजुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलवेड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे, तेंदई मकुशा और शारने मेयर्स
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

