Independence Day 2026 को लेकर राजस्थान सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 अगस्त को राज्य के अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। सरकार ने मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं, जिन जिला मुख्यालयों के लिए किसी मंत्री को अधिकृत नहीं किया गया है, वहां जिला कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

अजमेर में दिया कुमारी, भीलवाड़ा में प्रेमचंद बैरवा

सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर में ध्वजारोहण करेंगी। वहीं उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को भीलवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर, गजेंद्र सिंह फलोदी, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जयपुर और मदन दिलावर कोटा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

टोंक में कन्हैया लाल, जोधपुर में जोगाराम पटेल

जलदाय मंत्री कन्हैया लाल टोंक में तिरंगा फहराएंगे। जोगाराम पटेल को जोधपुर, सुरेश सिंह रावत को भरतपुर और अविनाश गहलोत को ब्यावर में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सुमित गोदारा हनुमानगढ़ और जोराराम कुमावत पाली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

उदयपुर में बाबूलाल खराड़ी, अलवर में संजय शर्मा

मंत्री बाबूलाल खराड़ी उदयपुर में ध्वजारोहण करेंगे। हेमंत मीणा प्रतापगढ़, संजय शर्मा अलवर और गौतम कुमार चित्तौड़गढ़ में तिरंगा फहराएंगे। झाबर सिंह खर्रा को सीकर, हीरालाल नागर को बूंदी और ओटाराम देवासी को सिरोही की जिम्मेदारी दी गई है।

नागौर से जालोर तक इन मंत्रियों को जिम्मेदारी

डॉ. मंजू बाघमार नागौर में ध्वजारोहण करेंगी। विजय सिंह को डीडवाना-कुचामन, केके विश्नोई को बाड़मेर, जवाहर सिंह बेढम को डीग और जोगेश्वर गर्ग को जालोर में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जहां मंत्री नहीं होंगे, वहां कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

सरकार के आदेश के अनुसार जिन जिला मुख्यालयों के लिए किसी मंत्री को ध्वजारोहण के लिए अधिकृत नहीं किया गया है, वहां जिला कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे। इस तरह 15 अगस्त को राजस्थान के जिला मुख्यालयों पर होने वाले राज्य स्तरीय समारोहों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

15 अगस्त 2026: किस मंत्री को कहां मिली जिम्मेदारी?

जिलाध्वजारोहण करने वाले
अजमेरदिया कुमारी
भीलवाड़ाडॉ. प्रेमचंद बैरवा
सवाई माधोपुरकिरोड़ी लाल
फलोदीगजेंद्र सिंह
जयपुरकर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कोटामदन दिलावर
टोंककन्हैया लाल
जोधपुरजोगाराम पटेल
भरतपुरसुरेश सिंह रावत
ब्यावरअविनाश गहलोत
हनुमानगढ़सुमित गोदारा
पालीजोराराम कुमावत
उदयपुरबाबूलाल खराड़ी
प्रतापगढ़हेमंत मीणा
अलवरसंजय शर्मा
चित्तौड़गढ़गौतम कुमार
सीकरझाबर सिंह खर्रा
बूंदीहीरालाल नागर
सिरोहीओटाराम देवासी
नागौरडॉ. मंजू बाघमार
डीडवाना-कुचामनविजय सिंह
बाड़मेरकेके विश्नोई
डीगजवाहर सिंह बेढम
जालोरजोगेश्वर गर्ग

पढ़ें ये खबरें