जालंधर. जालंधर के ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो एशियाई चैंपियन ट्रॉफी के अंतिम लीग मैच में भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को 8-0 के बड़े अंतर से हरा दिया. इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम अराउंड रॉबिन लीग स्टेज पर 15 अंकों के साथ सबसे ऊंचे स्थान पर रही.

मैच के पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और नीदरलैंड के दिग्गज ड्रैग फ्लिकर फ्लोरिस जान बोवेलेंडर ने मैदान में जाकर दोनों टीम का उत्साह वर्धन किया और खिलाड़ियों से मुलाकात भी की थी. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारत के खिलाड़ियों की इस शानदार जीत के लिए बधाई दी और आगे भी पंजाब का ऐसे ही नाम रोशन करने की बात कही.
आपको बता दें कि इस हाॅकी स्टेडियम को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने खास सुविधा के साथ तैयार करवाया है, जिसका उदघाटन खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था.
- रियल एस्टेट परियोजनाओं में नियमों के उल्लंघन पर RERA का एक्शन, बालाजी बिल्डर्स पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, प्रमोटर को दिए ये निर्देश
- UP News: कारतूस तस्करी मामले में बदायूं गनहाउस पर बिहार पुलिस का छापा, खंगाले गए अभिलेख
- Nissan Sales Report : नई SUV Tekton के आते ही निसान की बिक्री में भारी उछाल, अक्टूबर में दर्ज हुई 50% की घरेलू ग्रोथ
- राजस्थान पंचायत चुनाव में दो गांवों ने नहीं डाला एक भी वोट, करौली में 3 कर्मचारी सस्पेंड
- बिहार में अब नदियों की गाद से बनेंगी सड़कें, ‘नदी संजीवनी’ योजना के तहत हुआ MoU

