India-Nepal Border Dispute: एक बार फिर भारत-नेपाल बॉर्डर पर विवाद बढ़ गया है। बिहार के बगहा स्थित भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाली नागरिकों ने जमकर बवाल किया है। बिहार के बगहा स्थित भारत-नेपाल सीमा पर उस समय बवाल हो गया, जब सीमा पर गश्त कर रही सशस्त्र सीमा बल यानी एसएसबी (SSB) की टीम पर नेपाली नागरिकों ने पत्थरों से हमला कर दिया। साथ ही दुर्व्यवहार भी की। मामले में 21वीं वाहिनी SSB की शिकायत पर वाल्मीकिनगर थाने में नेपाल के सुस्ता गांव के 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बिहार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि सत्ता परिवर्तन के बाद से नेपाल और भारत में विवाद बढ़ गया है। नेपाल की वर्तमान में बालेन्द्र शाह सरकार सीमा विवाद समेत कई मुद्दों को भड़का रही है। पिछले दिनों नेपाल ने अपने नक्शे में कई भारतीय जगहों को दिखाया था। इससे भारत-नेपाल रिश्ता इस वक्त सबसे नाजुक दौर से गुजर रहा है।
अब बिहार के बगहा स्थित भारत-नेपाल सीमा पर SSB जवानों पर नेपाली नागरिकों ने पत्थरों से हमला किया है। भारतीय सीमा के भीतर सुस्ता इलाके में भारतीय सीमा की ओर मिट्टी का बांध आगे बढ़ाए जाने का कार्य चल रहा था। उप कमांडेंट विजय कुमार के नेतृत्व में 21वीं वाहिनी SSB की गश्ती टीम नियमित सीमा गश्त पर थी वो जायजा लेने पहुंचीं। इसी दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार की गई। मना करने पर पत्थरों से हमला किया गया।
वहीं SSB के अनुसार, 31 जुलाई को भारत और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के बीच यथास्थिति बनाए रखने तथा निर्धारित सीमा से आगे बांध निर्माण नहीं करने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। SSB का कहना है कि जब जवानों ने इसका विरोध किया और नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल (APF) के अधिकारियों से बातचीत की, तभी स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
इस मामले में वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया है कि सुस्ता सीमा विवाद को लेकर एसएसबी से प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड संख्या दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल जारी है। फिलहाल, सीमा क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या फिर तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो सकें।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


