महाराष्ट्र विधानसभा में NCP विधायक सना मलिक के बयान से बवाल मच गया है. महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक देवयानी फरांडे ने राज्य में ट्रिपल तलाक कानून लागू करने के बारे में ‘ध्यान आकर्षण प्रस्ताव’ पेश किया. इस पर सना मलिक ने कहा कि पाकिस्तान की तरह भारत को भी इस्लामिक कानून लागू करना चाहिए, हम इसकी मांग करते हैं. बस फिर क्या था, NCP विधायक सना मलिक के ट्रिपल तलाक-बहुविवाह के समर्थन पर बवाल मच गया है.

महाराष्ट्र विधानसभा में NCP अजित पवार गुट की विधायक सना मलिक के यूसीसी पर दिए बयान से बवाल मच गया. सना मलिक ने कुरान के कानूनों का हवाला दिया और सदन में कुछ सवाल उठाए.

महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे देश की सियासत अभी गरमा गई है. NCP विधायक सना मलिक के ट्रिपल तलाक-बहुविवाह के समर्थन पर और भारत में कुरान के आधार पर कानून लागू करने की मांग कि बात पर बयानबाजी तेज हो गयी है. कई नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है.

दरअसल मामला यह है कि बीजेपी विधायक देवयानी फरांडे ने बुधवार को विधानसभा में केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए ‘ तीन तलाक ‘ कानून को महाराष्ट्र में लागू करने के बारे में ‘ध्यान आकर्षण’ प्रस्ताव पेश किया.

भारत में भी पाकिस्तान जैसा इस्लामिक कानून लागू हो', NCP विधायक सना मलिक का  शॉकिंग बयान; नितेश राणे ने दिया मुंहतोड़ जवाब - India TV Hindi

इसी पर विधायक सना मलिक ने अपना पक्ष रखा. सना मलिक ने तीन तलाक का समर्थन करते हुए कहा, “तलाक के अलग-अलग तरीके हैं. तीन तलाक को लेकर जो कानून बनाया गया, वह ऐसी व्यवस्था पर आधारित था, जो व्यवहार में पहले से व्यापक रूप से लागू नहीं था.

उनके इन बयानों को लेकर बीजेपी नेताओं ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. नितेश राणे ने कहा कि ट्रिपल तलाक के संबंध में केंद्र सरकार पहले ही फैसला ले चुकी है लेकिन विधानसभा में बैठे कुछ लोग आज भी कुरान और मुस्लिम धर्मग्रंथों के आधार पर बात कर रहे है.

सना मलिक के बयान पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री ने तीन तलाक को खत्म को खत्म करके मुस्लिम महिलाओं को ज्यादा सम्मान और सुरक्षा दी. वहीं दूसरी तरफ सना मलिक ने कहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ में यह अलाउड है, इसलिए सरकार को इसमें दखल नहीं देना चाहिए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m