प्रदीप मालवीय, उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभावान बल्लेबाज रजत पाटीदार सावन महीने की शुरुआत के बेहद शुभ अवसर पर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे । उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान महाकाल के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की तथा आगामी मुकाबलों में सफलता का आशीर्वाद लिया। 

READ MORE: PDS राशन की कालाबाजारी! गरीबों से सस्ते में खरीदकर ऊंचे दाम में बेचने का प्लान, 56 बोरी अनाज जब्त

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रजत पाटीदार ने कहा कि सावन का पहला दिन भगवान महाकाल के दर्शन के लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीरीज या आईपीएल मैचों के बीच समय मिलता है, वे महाकाल का आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं। आगामी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट सीजन को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही नया सीजन शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए वे पूरी मेहनत के साथ मैदान पर वापसी करेंगे। 

READ MORE: धर्मनगरी चित्रकूट में तालिबानी सजा: मोबाइल चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

वहीं जब उनसे भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन पर सवाल पूछा, तो पाटीदार ने बेहद सादगी से कहा कि बाबा के दरबार में वे केवल आस्था और प्रार्थना के भाव से आते हैं, इसलिए यहां खेल और बाकी चीजों की बातें पीछे छूट जाती हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m