प्रदीप मालवीय, उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल आज अलसुबह उज्जैन पहुंचे। वे बाबा महाकाल की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि पहली बार महाकाल की भस्म आरती की हैं। यह ऐसा अनुभव है, जिसको शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। चहल ने 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ती में लीन दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें: 19 जून महाकाल भस्म आरती: रजत चंद्र-त्रिशूल, मुकुट और आभूषण, बाबा महाकालेश्वर के श्रृंगार ने मोह लिया मन
दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल का स्वागत किया गया। इस दौरान युजवेंद्र ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह पहली बार बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं, और यह ऐसा अनुभव है जिसको आप बयां नहीं कर सकते। चहल ने कहा कि बाबा जब-जब बुलाएंगे मैं महाकाल आता रहूंगा।

