भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में उन्होंने  वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं. अजित डोभाल ने ईरान और अमेरिका शांति समझौते का स्वागत किया और साथ ही कहा कि होर्मुज का खुलना एक स्वागत योग्य कदम है. उन्होंने ने कहा कि हम अलग-अलग महाद्वीपों और इलाकों से अपने साथ बहुत अलग-अलग तरह के अनुभव लेकर यहां आए हैं. इस समूह का इस दुनिया में एक बहुत खास भूमिका है.

भारत की राजधानी दिल्ली में 16वीं BRICS में शामिल होने के लिए आज कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा लगा है. चीनी विदेश मंत्री वांग यी भी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हैं.

ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कई मुद्दों पर बात की. बैठक के बीच NSA डोभाल ने कहा कि अभी के दौर में जगह-जगह युद्ध हो रहे हैं जिसके कारण दुनिया इस समय बहुत मुश्किल और अनिश्चित दौर से गुजर रही है.

मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने प्रमुखता से अमेरिका और ईरान के बीच हुए हालिया समझौते (MoU) का स्वागत किया. उन्होंने ने कहा कि  होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से सप्लाई चेन की बाधाएं दूर होंगी और उर्वरक व रसायन जैसे क्षेत्रों में कई तरह की कमी को पूरा किया जा सकेगा.

अजित डोभाल ने मंगलवार को ब्रिक्स (BRICS) देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में नई सुरक्षा चुनौतियों को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने ने कहा कि हम अलग-अलग महाद्वीपों और इलाकों से अपने साथ बहुत अलग-अलग तरह के अनुभव लेकर यहां आए हैं. इस समूह का इस दुनिया में एक बहुत खास भूमिका है.

ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा कि ब्रिक्स शांति और विकास में विश्वास रखने वाला एक बेहतरीन गठबंधन है. उन्होंने कहा कि पुरानी व्यवस्थाएं फेल हो रही हैं, ऐसे में ब्रिक्स की भूमिका अहम है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m