महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर के सफल होने पर शिवसेना (UBT) को बड़ा झटका लगा है. एकनाथ शिंदे गुट में शिवसेना (UBT) के 6 लोकसभा सांसदों के पार्टी में शामिल होने पर संकट गहरा गया है. इसके बाद बुलाई गई शिवसेना (UBT) की बैठक से उद्धव ठाकरे गुट के इमरजेंसी बैठक से 4 विधायक भी गायब रहे. जिसके बाद पार्टी की चिंताएं और बढ़ गयी है. इसी को लेकर उद्धव ने एक बार फिर बुधवार को बैठक बुलाई है.
सोमवार को हुई शिवसेना (UBT) पार्टी की अहम मीटिंग में 3 MLA और एक MLC गायब रहे. अब इसे लेकर राज्य में फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर घमासान जारी है. सोमवार को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के 6 बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने के तुरंत बाद मुंबई में सियासी हलचल तेज हो गई. शिवसेना यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पार्टी विधायकों और सांसदों की मीटिंग बुलाई थी. पार्टी की जरूरी मीटिंग से 3 MLA और एक MLC के गायब रहने के बाद से राज्य में फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह है कि BJP की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) महाविकास अघाड़ी (MVA) के विधायकों में सेंधमारी करने की कोशिश में है. जानकारी के मुताबिक इन विधायकों ने अपनी गैरहाजिरी के बारे में पार्टी को पहले ही बता दिया था कि वे बैठक में नहीं आ पाएंगे. उन्होंने अपनी गैर-मौजूदगी के लिए MLC चुनाव, खराब सेहत और निजी कामों का हवाला दिया.
विधायक संजय देरकर, राहुल पाटिल और संजय पोतनीस तथा MLC सुनील शिंदे बैठक में मौजूद नहीं थे. बैठक एक घंटे तक चली और सभी विधायकों ने ताकत दिखाने के लिए उद्धव के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई.
‘मातोश्री’ की बैठक में मौजूद विधायकों के अनुसार, उद्धव ठाकरे ने अपने बचे हुए नेताओं से हर हाल में एकजुट रहने की अपील की है. 20 विधायकों के साथ शिवसेना (UBT) विपक्षी ब्लॉक (MVA) में सबसे बड़ी पार्टी है.
सूत्रों से पता चला है कि उद्धव ठाकरे बैकफुट से निकलकर फ्रंटफुट पर खेलने की तैयारी में बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष और कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

