अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयान पर रिपब्लिकन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले जरा इतिहास याद कीजिए. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड में वार्ता के दौरान कहा था, ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं.’ रिपब्लिकन ने ओसामा बिन लादेन और आतंक के मुद्दे पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस घेरा है. ईरान के साथ बात करने स्विट्जरलैंड जाने वाले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने ही देश में फंसते दिख रहे हैं.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के पाकिस्तान के प्रति प्रेम जताने वाले बयान के बाद दो रिपब्लिकन सीनेटरों ने पाकिस्तान और कतर के आतंकवादियों को पनाह देने के इतिहास याद दिलाया.
पाकिस्तान इन दिनों ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है. US सीनेटरों ने पाकिस्तान के आतंकवादियों को पनाह देने और बिन लादेन को छिपाने के इतिहास को उठाया. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के इस्लामाबाद के प्रति प्यार जताने वाले बयानों के बीच दो रिपब्लिकन सीनेटरों ने कतर और पाकिस्तान के आतंकवादियों को पनाह देने के इतिहास की ओर इशारा किया है.
सीनेटर रिक स्कॉट ने सोमवार को एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा, “अब तक सभी को यह साफ हो जाना चाहिए कि अमेरिका का असली दोस्त कौन हैं और दुश्मन कौन है. कतर और पाकिस्तान का आतंकवादियों को पनाह देने का लंबा इतिहास रहा है.”
जेडी वेंस पाकिस्तान और कतर के नेताओं के साथ ईरान के साथ शांति समझौते की तकनीकी बारीकियों पर बातचीत कर रहे थे, तभी उन्होंने ये बयान दिया. इसपर स्कॉट ने कहा कि अभी शांति वार्ता हासिल करने के बजाय उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ईरान के दशकों पुराने आतंकी अभियान को बढ़ावा देने में कहीं ज़्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं.
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर उनके दो पसंदीदा लोगों में से एक बताया था. ऐसे में दो रिपब्लिकन सीनेटरों ने वेंस के इस बयान को लेकर उनकी आलोचना की.
मोंटाना के सीनेटर टिम शीही ने भी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान ने एक दशक तक ओसामा बिन लादेन को छिपाकर रखा था और ISI के ज़रिए अयातुल्ला को फंड दिया था.
US सीनेटरों ने ‘पाकिस्तान प्रेम’ के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को जमकर खरी-खोटी सुनाई है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

