हॉर्मुज में जहाज पर ओमान तट के पास एक टॉरपीडो हमले में भारतीय नाविक सूरज यादव की मौत हो गई है. इस जहाज में 20 भारतीय शामिल थे. मालवाहक जहाज MV Cape Dao भारत आ रहा था. एंटिगुआ और बारबुडा के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर बुधवार को हमला हुआ. सूरज यादव इस जहाज पर ‘वाइपर’ के पद पर तैनात थे और अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. घटना के बाद से नाविकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापारिक मार्गों पर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं.

इस जहाज में 28 सदस्य समेत 20 भारतीय शामिल थे. जहाज के एक हिस्से और इंजन कक्ष में टक्कर लगी है. रिपोर्ट की मानें तो जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला हुआ है.

ओमान तट के पास हॉर्मुज जलडमरूमध्य में MV Cape Dao कमर्शियल मर्चेंट शिप पर हुए टॉरपीडो हमले में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले भारतीय नाविक सूरज यादव की मौत हो गई है. होर्मुज से गुजर रहे इस जहाज पर दो-दो टॉरपीडो दागे गए, जिसके जहाज में आग लग गई और चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. 

जानकारी के मुताबिक, एक टक्कर बाईं ओर स्थित आवासीय हिस्से में और दूसरी जहाज के बाईं ओर इंजन कक्ष के हिस्से में हुई. हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिसके बाद ओमान के तटरक्षक बल ने जहाज के चालक दल को सुरक्षित बाहर निकाला.

ओमान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘हम भारत की ओर जाते समय आज एमवी केप डाओ पर हुए हमले पर बारीकी नजर रख रहे हैं. हम जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्यों जिसमें 19 भारतीय भी शामिल हैं, की सुरक्षा को लेकर ओमान के अधिकारियों से संपर्क में हैं.

इस दुखद घटना के सामने आते ही नाविकों के बड़े संगठन ‘फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया’ (FSUI) ने गहरा शोक जताने के साथ-साथ कड़ा रुख अपनाया है. समुद्र में बिना किसी उकसावे के कमर्शियल जहाजों पर हो रहे ये हमले निर्दोष नाविकों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m