युद्ध विराम के बाद भी पाकिस्तान अपनी कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहा है, लगातार सीमा से जुड़े स्थानों में ड्रोन देखा गया है जिसके बाद एक बार फिर से एहतियात और सुरक्षा के तौर पर इंडिगो ने कई उड़ानों को रद्द कर दी है. बीती रात भी सीमा से सटे इलाकों में ड्रोन दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद कई जिलों में ब्लैक आउट और हवाई हमले के सायरन बजे. इन स्थिति को देखते फिर से इंडिगो और एयर इंडिया ने 13 मई के लिए कई शहरों से उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है.

इंडिगो ने अपने एडवाइजरी में कहा है कि चंडीगढ़, लेह जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, और राजकोट आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. साथ ही इंडिगो ने यात्रियों से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उड़ान की स्थिति की जांच करने का आग्रह किया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- Morning News Brief: नेतन्याहू के चुनावी धांधली के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज; 543 दवा ब्रांडों की कीमतों में बदलाव
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा

