अमेरिका के इडाहो राज्य ट्विन फॉल्स के एक व्यस्त शॉपिंग इलाके में शनिवार दोपहर एक सिरफिरे ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. फास्ट-फूड रेस्तरां में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत कम से कम तीन लोग मारे गए और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी मशहूर बर्गर चेन इन-एन-आउट रेस्टोरेंट में हुई, जो इस जगह कुछ दिन पहले ही खुली थी.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम तुरंत एक्शन लेते हुए हमलावर को ढेर कर दिया. अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं.
अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स शहर में शनिवार दोपहर एक व्यस्त शॉपिंग एरिया में अंधाधुंध फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई. जहां एक एक फास्ट-फूड रेस्तरां में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया. पुलिस हमलावर की पहचान और मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
ट्विन फॉल्स शहर के अधिकारी जोश पामर के अनुसार, इस घटना में तीन लोग मारे गए और दो घायल हुए, लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि हमलावर को भी मृतकों में गिना गया था या नहीं. ट्विन फाल्स पुलिस चीफ मैथ्यू हिक्स ने बताया कि उन्हें ठीक-ठीक नहीं पता है कि कितने लोग मारे गए या घायल हुए हैं.
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने शॉपिंग एरिया के आसपास की सड़कों और पास के एक पुल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. ट्विन फॉल्स शहर अमेरिका में ‘मास शूटिंग’का शिकार होने वाला नया क्षेत्र बन गया है. सार्वजनिक स्थानों पर लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने अमेरिका में बंदूक कानूनों और नागरिकों की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


