इंदौर। Khajrana Ganesh Mandir Devotees Insurance: गणेशोत्सव के पर्व पर इंदौर स्थित खजराना गणेश मंदिर ने श्रद्धालुओं के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी की है। मंदिर प्रबंधन में भक्तों के लिए 20 करोड़ का बीमा कराया है। बता दें कि यह पहली बार है जब इतनी बड़ी रकम का बीमा किया गया है।

यह भी पढ़ें: 24 घंटे पुलिस का पहरा, वीआईपी भी टेकते हैं माथा! बेतवा किनारे स्थापित ‘बाढ़ वाले गणेश’ मंदिर का अनोखा इतिहास

गणेशोत्सव के लिए मंदिर प्रबंधन ने पब्लिक लायबिलिटी इंश्योरेंस किया है। यह बीमा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लिया गया है। मंदिर परिसर में दुर्घटना या अप्रिय घटना होने पर वहां मौजूद श्रद्धालु बीमा के हकदार होंगे और उन्हें इसका लाभ मिलेगा। पॉलिसी के नियम-शर्तों के मुताबिक भुगतान होगा। 

यह भी पढ़ें: गणपति बप्पा के स्वागत से पहले पसरा सन्नाटा; एक ही परिवार के 4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, एक साथ उठीं अर्थियां

गौरतलब है कि पहले करीब 2 करोड़ का बीमा कराया जाता था। लेकिन इस बार बीमा राशि बढ़ाकर 20 करोड़ कर दी गई है। बता दें कि खजराना मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गणेश उत्सव होने की वजह से इस बार भक्तों की संख्या पहले की अपेक्षा ज्यादा होने की उम्मीद है। इसी वजह से सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन ने यह अहम फैसला लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m