चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस के 100 डायल वहां के चालक के द्वारा हिंदू संगठन से जुड़े हुए कार्यकर्ता के साथ की गई अभद्रता को लेकर थाने का घेराव किया गया। अभद्रता करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
बताया जा रहा है कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर में 100 डायल गाड़ी पहुंची थी। इसी दौरान बजरंग दल के नेता सचिन नामक पद अधिकारी के साथ में अभद्र व्यवहार किया गया। इसको लेकर काफी विवाद मौके पर हुआ।
विवाद होने के बाद में मामले की जानकारी अन्य कार्यकर्ताओं को लगी तो बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे और मामले में ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ड्राइवर के खिलाफ जांच के बाद में मामले को शांत कराया गया और उसके बाद कार्यकर्ताओं रवाना हुए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

