हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश में साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार सैंकड़ों मामले सामने आने के बाद भी लोग फर्जी विज्ञापनों या जालसाजों के झांसे में आकर अपनी खून मेहनत की कमाई लुटा रहे हैं। इंदौर से ऐसे ही 2 सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक कारोबारी शेयर मार्केट में लाखों रुपए मुनाफे के लालच में 33 लाख रुपए गंवा बैठा। वहीं दूसरी ओर पिता-पुत्र से 70 हजार रुपए की ठगी हुई है। 

पहला केस

इंदौर के एक कारोबारी को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफे का लालच दिया गया। 30 प्रतिशत ज्यादा पैसा कमाने का झांसा दिया और मई से जुलाई तक अलग-अलग खातों में 33 लाख रुपए जमा करवा लिए। जैसे ही कारोबारी ने मुनाफे की रकम मांगी, जालसाजों ने उसे ग्रुप से निकालकर फोन बंद कर दिया।क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी के मामले में जांच तेज कर दी है। 

दूसरा केस:

दूसरी ओर पतंजलि योगपीठ में रजिस्ट्रेशन के नाम पर पिता-पुत्र से 70 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर विशेषज्ञों ने सोशल मीडिया विज्ञापनों और फर्जी निवेश योजनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है। ऑनलाइन निवेश से पहले कंपनी और प्लेटफॉर्म की पूरी जांच करने की अपील की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m