हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। इंदौर के वार्ड 60 से पार्षद सुनहरा अंसारी का चुनाव परिणाम जिला कोर्ट ने शून्य घोषित कर दिया है।
दरअसल, इफ्तेखार मुन्ना अंसारी ने याचिका लगाई थी और सुनहरा अंसारी पर नामांकन पत्र में अधूरी जानकारी देने का आरोप लगाया था। नगर निगम में बकाया टैक्स का भी हवाला दिया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोप सही पाए और चुनाव परिणाम शून्य घोषित करने का फैसला सुनाया।
कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। बता दें कि 17 जुलाई 2022 को सुनहरा अंसारी पार्षद चुनी गई थीं
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

