हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधनी इंदौर के कुमेड़ी स्थइत सर्वसुविधायुक्त अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) से एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ यह टर्मिनल पिछले 2 सालों में बसों के संचालन का इंतजार कर रहा है लेकिन अब इस बंद परिसर का उपयोग भंडारे के आयोजन के लिए किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: इंदौर की बदहाल सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त: नगर निगम से पूछा- शहर की सड़कों पर इतने गड्ढे क्यों? अगली सुनवाई में मांगा जवाब
टर्मिनल के अंदर तली गईं पूरियां
करोड़ों की सरकारी संपत्ति के इस तरह इस्तेमाल पर प्रशासनिक तंत्र और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस बस टर्मिनल की कुर्सियां यात्रियों के इंतजार में खाली पड़ी थीं, वहां लोग आराम से बैठकर भंडारे का प्रसाद खाते नजर आए। आईएसबीटी के मुख्य टर्मिनल के अंदर ही हलवाइयों ने भट्टियां चढ़ाईं, पूरियां तलीं और भोजन परोसा गया।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
हैरान करने वाली बात यह है कि इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्षद भी शामिल हुए, जबकि इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के अधिकारी अनजान बने रहे।
ये भी पढ़ें: आस्था से खिलवाड़: ओंकारेश्वर में नर्मदा में मिल रहा सीवरेज का गंदा पानी! श्रद्धालु करते दिखे स्नान, VIDEO वायरल
IDA अधिकारी बोले- हमे खबर ही नहीं!
मामले के मीडिया में आने के बाद IDA अधिकारियों ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्हें किसी भी तरह के आयोजन की जानकारी या अनुमति की फाइल का पता नहीं है। फिलहाल पूरे मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


