इमरान खान, खंडवा। मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर से श्रद्धालुओँ की आस्था और सेहत से खिलवाड़ करने वाली एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। गोमुख घाट के पास नर्मदा के के पवित्र जल में सीवरेज ट्रीटमेंट का गंदा पानी सीदे मिलने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसका एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाहर से आए अनजान श्रद्धालु उसी दूषित पानी में डुबकी लगाते दिखाई दे रहे हैं। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच कराने की बात कह रही है।
ये भी पढ़ें: खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड; 40 दानपेटियों से निकली करोड़ों की राशि, गिनती के लिए बनेगा नया स्पेशल हॉल!
पवित्र जल समझकर स्नान कर रहे बेखबर श्रद्धालु
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में देश-विदेश से श्रद्धालु नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, गोमुख घाट के पास सामने आया यह वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। दावा है कि यहां सीवरेज ट्रीटमेंट का पानी नर्मदा नदी में मिल रहा है। इसी जगह कुछ श्रद्धालु स्नान करते भी दिखाई दे रहे हैं।
अनजान श्रद्धालुओं का स्नान: स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को इस पानी की हकीकत पता नहीं होती और वे इसे नर्मदा का पवित्र जल समझकर स्नान कर लेते हैं। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें बताया जाता है कि यहां सीवरेज का पानी मिलने की आशंका है।
स्थानीय लोगों का आक्रोश: नागरिकों ने इस मामले में नगर पंचायत और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि नर्मदा में गंदे पानी का मिलना न केवल पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था से भी जुड़ा गंभीर मामला है।
ये भी पढ़ें: ‘आदमी मरे, महिलाएं नहीं’, विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर सियासी विवाद, BJP MLA के साथ महिला कांग्रेस ने भी जताया विरोध
प्रभारी कलेक्टर का आदेश: वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। अब जांच में साफ होगा कि नर्मदा में मिलने वाला पानी वास्तव में सीवरेज ट्रीटमेंट का पानी है या नहीं और यदि ऐसा है तो इसकी निकासी रोकने के लिए क्या कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


