चंकी बाजपेयी, इंदौर। इंदौर में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से सफाई मित्रों के संगठन नियमितीकरण और ठेकेदारी प्रथा के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी वजह से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई मित्रों से आग्रह कर आंदोलन को गलत दिशा में ले जाने वालों को चेतावनी भी दी है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। जहां तक सफाई मित्रों की मांग है, उसे लेकर हम प्रयास कर रहे हैं और उचित स्थान तक उस बात को ले जाया जाएगा और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। लेकिन कुछ लोग इस आंदोलन को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। 

महापौर ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चिंटू चौकसे के शहर में कचरे को लेकर किए जा रहे आह्वान को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह शहर हित में गलत संदेश है। कांग्रेस भ्रम की गंदगी फैला रही है और जो लोग इस तरह से सड़कों पर कचरा फैला रहे उसकी भी पूरी मॉनिटरिंग हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m