चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में त्योहारों से पहले पितृ पक्ष दूध के दाम बढ़ाए गए है। डेयरी पर उपलब्ध होने वाला दूध 3 प्रति लीटर बढ़ाया गया है। घर पहुंच सेवा में दूध की दाम बढ़ाए गए है। कीमतों में इजाफा दुकान का किराया और बिजली उपकरण के कारण हुआ है। वहीं दूध विक्रेता संघ इसका कारण बारिश को बताया है। उनका कहना है कि बारिश नहीं होने से पशुपालन का खर्चा बढ़ा है।

इंदौर में दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भरत मथुरावाला का कहना है कि इस वर्ष बारिश काफी कम हुई है। शुरुआत में 1 सितंबर को हमने दूध के दाम बढ़ने का विचार किया था, लेकिन हमने सोचा था कि अगर बारिश अच्छी हो जाएगी तो फसल अच्छी होगी, जिससे सीधे तौर पर किसान और पशुपालन करने वाले लोगों को फायदा होगा। लेकिन बारिश की कमी के कारण चारा, खाली, वोट अन्य वस्तुएं काफी कम उत्पादन हुआ है।

ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटकाः कमर्शियल गैस सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा, आज से बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अनिवार्य

उन्होंने बताया कि इस कारण पशुओं के लालन पालन में जो लगते हैं वह काफी बढ़ गई है और काफी महंगी हो गई। इस कारण से दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। अभी फिलहाल जो घर पहुंच सेवा देने वाले दूध सेवक हैं, वह 65 रुपए प्रति लीटर दूध का विक्रय करेंगे। साथ ही जो डेयरी और दुकानों पर दूध उपलब्ध होता है, वह 68 रुपया बढ़ाया गया है। डेयरी पर उपलब्ध होने वाला दूध 3 महंगा इसलिए किया गया है क्यों कि दुकान में बिजली और दूध से संबंधित उपकरण और लागत काफी महंगी रहती है।

इस कारण से 3 का दाम बढ़ाया गया है। पहले यही दूध 65 से लेकर 63 रुपए प्रति लीटर उपलब्ध होता था। इन दामों को आज 1 अक्टूबर से ही लागू कर दिया गया है। साथ ही दूसरी ओर अब किसान मोर्चा को लेकर बताया जा रहा है कि वह पहले ही कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर 70 प्रति लीटर दूध करने की मांग रखी गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m