हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का काम सुस्त पड़ गया है। एलिवेटेड कॉरिडोर पर 3 महीने में एक पिलर तक नहीं बन सका। पत्ते टूटे, काम बंद, रोज करीब 1 लाख लोग जाम से परेशान हो रहे हैं। बीआरटीएस से नौलखा तक 7.40 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर का काम धीमा हुआ है। 688 पाइलिंग का भारी-भरकम शेड्यूल तैयार हो गया है। तीन महीने में निर्माण एजेंसी एक पिलर तक तैयार नहीं कर सकी। हर दिन हजारों वाहन चालक जाम में फंसने को मजबूर हैं। शाम 5 से रात 9 बजे तक दोनों लेन में ट्रैफिक का दबाव है।पीक आवर्स में 500 मीटर दूरी तय करने में 10 से 12 मिनट लग रहे हैं। सितंबर तक 688 पाइलिंग का लक्ष्य है। PWD ने 664 दिन का वर्क शेड्यूल तैयार किया है। 978 गर्डर और 172 पाइल कैप का भी काम होना है। काम की हर महीने समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। भूमि, मंजूरी, यूटिलिटी और ट्रैफिक की अलग-अलग समीक्षा होगी। 2028 की टाइमलाइन पर भी सवाल उठने लगे हैं।ट्रैफिक प्रबंधन में छोटी चूक से परेशानी बढ़ सकती है।समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो शहर में जाम की समस्या और बढ़ने की आशंका है।

ट्रेन में चूहों से यात्री परेशान 

रेलवे के सफाई-पेस्ट कंट्रोल पर रोज 35 लाख खर्च, फिर भी ट्रेनों में चूहे-कॉकरोच हैं। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में कीड़े-मकौड़ों की समस्या बरकरार है। जून 2026 में ऑन बोर्ड ट्रेनों की सफाई-पेस्ट कंट्रोल का ठेका 262 करोड़ में दिया गया है। दो साल के लिए निजी कंपनी को ठेका दिया गया है। हर दिन करीब 35 लाख रुपए खर्च होने का दावा है। 15 हजार शिकायतों में 1650 शिकायतें वेस्टर्न रेलवे की हैं। 

पेस्ट कंट्रोल और चूहों से जुड़ी 15,028 शिकायतें दर्ज हुई हैं। रेलवे से जुड़ी शिकायतों में करीब 11 फीसदी हिस्सेदारी है। इंदौर में भी चूहों की समस्या से यात्री परेशान हैं। 2014 में रेलवे ने चूहों को लेकर अभियान चलाया था। समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होने के आरोप लगे हैं। ट्रेन में चूहे वायर तक कुतरने का मामला सामने आया है। अक्टूबर 2025 में दिल्ली-मुंबई ट्रेन में चूहे द्वारा वायर काटने की शिकायत आई थी।

अप्रैल 2026 में जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कॉकरोच-खटमल की शिकायत सामने आई थी। पेस्ट कंट्रोल की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे सलाहकार समिति ने प्रभावी मॉनिटरिंग की मांग उठाई है। बुजुर्ग की नाक काटने की घटना के बाद ट्रेनों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

58 साल पुराने राम मंदिर विवाद पर हाईकोर्ट का फैसला

खाचरौद के 58 साल पुराने राम मंदिर की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद पर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि मंदिर और उसकी संपत्ति के मालिक भगवान राम, पुजारी या महंत नहीं है। मंदिर की चल-अचल संपत्तियों पर किसी व्यक्ति का निजी मालिकाना हक नहीं है। हिंदू विधि में मंदिर की प्रतिमा को स्वतंत्र विधिक व्यक्तित्व माना गया है। मंदिर की संपत्ति किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं मानी जा सकती है।

कोर्ट ने कहा है कि महंत और पुजारी देवता के प्रतिनिधि और संपत्ति के संरक्षक हैं। धार्मिक संपत्ति का अंतिम अधिकार देवता का रहेगा। संपत्ति का उपयोग केवल धार्मिक और सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा। महेश्वरी समाज के योगदान से मंदिर की संपत्ति पर मालिकाना हक नहीं बनता। 1968 से लंबित मामले में हाईकोर्ट ने दोहराया महत्वपूर्ण कानूनी सिद्धांत है। बता दें कि 1954 में विवाद शुरू हुआ था। 1968 में मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। 58 साल पुराने विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले से स्थिति साफ हुई है।

दूषित पानी कांड पर हाईकोर्ट में सुनवाई

भागीरथपुरा दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। 36 मौतों के जिम्मेदार अफसरों की पहचान को लेकर जनहित याचिका दायर हुई थी। रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में हाईकोर्ट ने जांच आयोग बनाया था। आयोग ने हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट को लेकर कोर्ट में हलचल बढ़ गई। राजलक्ष्मी फाउंडेशन के एडवोकेट अजय बागड़िया ने लाइव स्ट्रीमिंग रोकने की मांग की।एडवोकेट ने कहा कि मामला संवेदनशील है, रिपोर्ट सार्वजनिक न की जाए। याचिकाकर्ता रजिस्ट्री कार्यालय में जांच रिपोर्ट देख सकेंगे। रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं, हाईकोर्ट अगली सुनवाई में तय करेगा। भागीरथपुरा दूषित पानी मामले में अब रिपोर्ट पर नजर टिकी है।

कांग्रेस ने किया MRTB अस्पताल अधीक्षक के आवास का घेराव

MRTB अस्पताल के अधीक्षक सुनील अवासीय का कांग्रेस ने घेराव किया। दवाई और चिकित्सा सामग्री की खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। दवाई खरीदी और स्टॉक व्यवस्था में भारी अनियमितता का आरोप है। कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। दवाई खरीदी की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

बिल, सप्लाई, GRN, स्टॉक और इश्यू रजिस्टर के मिलान की मांग है। दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित फर्मों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की कांग्रेस ने चेतावनी दी है।

खाद्य विभाग का छापा

खाद्य विभाग ने बाणगंगा में न्यू NK चना परमल पर चना, मूंगफली, परमल और मटर की इकाइयों पर छापा मारा। करीब 4 हजार किलो खाद्य सामग्री जब्त की। इस दौरान 1,950 किलो खाद्य सामग्री जब्त की। करीब 2.50 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है। 

जांच के दौरान साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक मिली। 5 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लिए गए। शिवम ट्रेडर्स से 280 किलो मूंगफली जब्त की। मूंगफली के 4 सैंपल लिए गए।अमरनाथ चना परमल भंडार से 1,377 किलो सामग्री जब्त हुई। मूंगफली, चना और मटर के 4 सैंपल लिए गए। राजकुमार जायसवाल के यहां भी छापेमार कार्रवाई की गई। 300 किलो मूंगफली दाना और 150 किलो धनिया पाउडर जब्त हुई है।

प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिला। बिना लाइसेंस खाद्य प्रोसेसिंग पर रोक लगा दी।निर्माण और प्रोसेसिंग का काम बंद कराया गया। शिकायत पर सतगुरु बेकर्स पर भी कार्रवाई हुई। बिना पंजीयन के केक निर्माण चल रहा था। अस्वच्छ परिस्थितियों में केक बनते मिला। केक का सैंपल जांच के लिए लिया गया। 

चाय ठिकाना और यादव श्री रेस्टोरेंट से भी सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी। खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई लगातार जारी है।

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

इंदौर के एक शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने ICU में घुसकर तोड़फोड़ की। डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट की। हालात बिगड़ने पर नर्सों को खुद को बचाने के लिए छिपना पड़ा।

सुपर स्पेशलिटी के छठवें फ्लोर पर हंगामा हुआ। अस्पताल के गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल।संयोगितागंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू की।

सबसे स्वच्छ शहर की सड़कों के हाल बदहाल 

देश के सबसे स्वच्छ शहर की सड़कों के हाल बदहाल हो गए हैं। कीचड़ में गाड़ियां फंस रही हैं और लोग गिर रहे हैं। सर्विस रोड की खराब हालत को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष कीचड़ में बैठे। 2 साल से क्षेत्र के रहवासी खराब सड़क से परेशान हैं। ड्रेनेज लाइन के लिए 2 साल पहले सड़क खोदी गई थी। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि 5 दिनों में सड़क ठीक नहीं करो तो चक्का जाम करेगी।

1.50 लाख का सायबर फ्रॉड

इंदौर में सायबर अपराधियों ने दोस्त बन कर 1.50 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। परदेशीपुरा पुलिस ने संजय नामक फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने फोन कर खुद की मां की बीमारी का हवाला दिया और फरियादी को अलग-अलग कई नंबरों से फोन किया था। सायबर अपराधियों ने कहा मां को हार्ट अटैक आया है और वह हॉस्पिटल में भर्ती है। तुरंत पैसों की जरूरत है। जिस पर फरियादी ने कर बार ट्रांजैक्शन कर 1.50 लाख ऑनलाइन भेजे थे। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m