चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र से पुलिस की दबंगई और हफ्ता वसूली का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पान दुकान में घुसकर खाकी वर्दीधारी पुलिसकर्मी द्वारा दुकानदार की लाठी से बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
हर महीने 1,000 रुपये मांगने का गंभीर आरोप
पीड़ित पान दुकान संचालक का आरोप है कि राऊ थाने में पदस्थ ASI अनुज कुमार झा और उनका ड्राइवर निलेश देर रात दुकान बंद कराने के बहाने पहुँचे थे। पीड़ित के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी उससे हर महीने 1,000 रुपये की रिश्वत (हफ़्ते) की डिमांड करते हैं। पैसे न देने पर वे आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करते हैं तथा झूठे केस में फँसाने की धमकी देते हैं।
DCP ने दिए जांच के आदेश
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी लाठी से युवक की पिटाई करता हुआ साफ़ नज़र आ रहा है। मामला मीडिया और वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जोन के DCP नरेंद्र रावत ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



