चंकी बाजपेयी, इंदौर। एमपी के इंदौर में मनचलों की धरपकड़ कर उन्हें सबक सिखाने के लिए पुलिस ने अब नया तरीका अपनाया है। पुलिस ने सीक्रेट मिड नाइट मिशन के तहत महिला पुलिसकर्मियों को छेड़ने वाले दो मनचलों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, महिलाओं, युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीक्रेट मिडनाईट मिशन चलाया जा रहा है। जिसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। थाना प्रभारी यशवंत बारोडे के निर्देशन में दो महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में रीजनल पार्क गार्डन के आसपास टहलने के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें: महाकाल भस्म आरती के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, गुजरात से आई श्रद्धालुओं से 42 हजार की ठगी, नंदी हॉल में बैठाने का दिया था झांसा
इसी दौरान दो मनचले वाहन पर सवार होकर उनके पास आए और नाम पूछने लगे। साथी पूछने लगा, ‘कहां जा रही हो, क्या आपका नंबर हमें मिल सकता है ?’ इतना इ ही पीछे घूम रहे पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के नाम आयन और मन है जिसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।
इंदौर एसीपी निधि सक्सेना ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का उद्देश्य है ताकि बदमाशों में महिलाओं के प्रति सम्मान जागृत हो और वह रात में घूम रही महिला को कमजोर न समझें। अगर कोई भी वारदात को अंजाम देता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

