हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच T20 मुकाबला खेला जाना है। मैच को लेकर अब स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई हैं। मैदान पर पिच तैयार करने का काम शुरू हो चुका है, वहीं पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
मैच से पहले स्टेडियम में सुरक्षा का जायजा
इंडिया-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर पुलिस ने होलकर स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा से जुड़े इंतजामों को देखा गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
मैदान पर शुरू हुआ पिच तैयार करने का काम
सुरक्षा के साथ-साथ क्रिकेट मैदान भी बड़े मुकाबले के लिए तैयार किया जा रहा है। पिच तैयार करने का काम शुरू हो गया है। ग्राउंड स्टाफ पिच और आउटफील्ड को मैच के अनुरूप तैयार करने में जुटा है।अब जैसे-जैसे 11 अक्टूबर की तारीख करीब आएगी, स्टेडियम में तैयारियां और तेज होने की उम्मीद है।
इंदौर में क्रिकेट फैंस के बीच बढ़ा उत्साह
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह है। मैच के दिन बड़ी संख्या में दर्शकों के होलकर स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पुलिस के सामने सुरक्षा के साथ ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। मैदान तैयार हो रहा है, सुरक्षा का खाका तैयार हो रहा है और क्रिकेट फैंस का इंतजार अब 11 अक्टूबर पर आकर टिक गया है। इंदौर एक बार फिर बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

