भिवानी में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और 1 जून को होने वाले राज्यव्यापी प्रदर्शन की रणनीतियों पर गहन मंथन हुआ। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त होने पर सम्मानित भी किया गया।

अजय सैनी,भिवानी। इनेलो संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आने वाले राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को स्थानीय महम गेट स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी एक जून को होने वाले राज्यव्यापी प्रदर्शन की तैयारियों पर गहन मंथन किया गया।

नए पदाधिकारियों का स्वागत

बैठक के दौरान इनेलो आलाकमान के निर्देशानुसार पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा को भिवानी जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारियां मिलने पर जोगेंद्र बागनवाला, सेठ हनुमान गुप्ता, डा. मनजीत ढुल का भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए इनेलो सुप्रीमो चौ. अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का आभार व्यक्त किया।

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

इस दौरान नवनियुक्त जिला प्रभारी डा. वासुदेव शर्मा ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इनेलो सडक़ों पर उतरने जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े विभिन्न मांग व मुद्दों को लेकर एक जून को इनेलो प्रदर्शन करेगी तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आमजन को महंगाई व अन्य समस्याओं से राहत देने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा और विपक्ष के रूप में इनेलो की ताकत का अहसास कराएगा।

बूथ स्तर पर पैनी नजर

बैठक को संबोधित करते हुए इनेलो के जिला अध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और संगठन को अभेद्य किला बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार भिवानी जिले में इनेलो संगठन को हर स्तर पर दुरुस्त और मजबूत किया जा रहा है। इनेलो संगठन में जिला स्तर पर 16 सैल (प्रकोष्ठ) हैं। जिला स्तर पर इन सभी 16 सेलों की बारीकी से समीक्षा की जाएगी और जहां कहीं भी कोई छोटी-moटी कमी या पद खाली नजर आएगा, उसे तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाएगा।

हर बूथ पर दो कार्यकर्ता

ढ़ाणीमाहु ने कहा कि हमारा मुख्य फोकस अब बूथ जीतो-चुनाव जीतो की रणनीति पर है। इसके तहत जिले के प्रत्येक बूथ स्तर पर दो-दो सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल एजेंट बनपाए जाएगे, जो सीधे मतदाताओं से संपर्क साधेंगे और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे। बैठक में मौजूद सभी हलका अध्यक्षों, प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने जिला नेतृत्व को एक सुर में आश्वस्त किया कि भिवानी जिले से रिकॉर्ड संख्या में कार्यकर्ता एक जून के प्रदर्शन में पहुंचेंगे।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर ओमप्रकाश गौरा, हनुमान गुप्ता, सुनील लांबा, जितेंद्र मिनी, कृष्ण मिताथल, अनिल पंघाल, भूप बैराण, दिलबाग चेयरमैन, जगराम साहब, बंटी तंवर, संदीप घणघस, सुभाष धानक, प्रदीप कुंडू, दिनेश नंबरदार, अनिल काठपालिया, कर्मवीर यादव, अजीत बड़ेसरा, विजेंद्र दुहन, सत्यवान शास्त्री, दीपक वाल्मीकि, पूर्ण जांगड़ा, कृष्ण बैरागी, शारदा मिश्रा, अनिल सांगवान, राजेश पुनिया, आनंद सांगवान, जमील हुसैन, श्यामाल शर्मा, विक्रम अलखपुरा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।