रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एक्सीलेंस का इंस्टॉलेशन सेरेमनी उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी, मेंबर्स और अतिथि विशेष शामिल हुए।
सिग्नेचर प्रोजेक्ट ‘डी-नेगेटिव’ का भी उल्लेख
सेरेमनी की गरिमा को बढ़ाते हुए क्लब द्वारा अपने सिग्नेचर प्रोजेक्ट ‘डी-नेगेटिव’ यानी ‘Drug Negative’ का भी उल्लेख किया गया, जिसके तहत छत्तीसगढ़ को ”ड्रग-फ्री” बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

क्लब अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सभी सदस्यों को बधाई दी और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। सचिव अभिनव अग्रवाल ने क्लब की ओर से सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



