कुमार इंदर, जबलपुर। अमेरिका में एक नागरिक द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फाड़े जाने और उसका अपमान करने की घटना के विरोध में जबलपुर में युवाओं ने आक्रोश जताया है। ‘नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन’ (NEYU) के बैनर तले संघ के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा मालवीय चौक पर जमा हुए।
READ MORE: छात्रों को बड़ी राहत: MP की कॉलेजों में प्रवेश का इंतजार खत्म, ई-प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी नागरिक की इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की और इसके विरोध में अमेरिकी झंडे को फाड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश का अपमान होने के बावजूद सत्ता में बैठे लोगों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका कोई कड़ा विरोध नहीं किया गया है।
READ MORE: एकतरफा प्यार, सनकीपन और… सोते समय किशोरी के साथ किया खौफनाक कांड, आरोपी नाबालिग गिरफ्तार
युवाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि भले ही सरकार इस मुद्दे पर मौन रहे, लेकिन देश का युवा, जवान और किसान देश के सम्मान से समझौता नहीं करेगा और ऐसी हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।

