शब्बीर अहमद, भोपाल। Intern Doctors Stipend Increased: राजधानी भोपाल में लाठीचार्ज को लेकर प्रदर्शन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उनका स्टाइपेंड 14 हजार से बढ़ाकर 21 हजार 500 रुपए करने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ल ने MBBS इंटर्न के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया है। साथ ही एमबीबीएस इंटर्न पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन मामले में दो पुलिसकर्मियों पर गाज भी गिरी है। 

बैठक में हुए ये फैसले

स्टाइपेंड में वृद्धि के प्रस्ताव पर सहमति बनी

छात्रों पर बल प्रयोग के मामले में प्रारंभिक रूप से पाए गए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया

प्रकरण की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई है। जांच के आधार पर शीघ्र आगे की कार्रवाई की जाएगी

गृह सचिव करेंगे लाठीचार्ज की जांच

जू डॉ और एमटीए प्रतिनिधियों ने की गई पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। घायल छात्रों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने स्टाइपेंड बढ़ाने के संबंध में हुई चर्चा पर संतोष व्यक्त किया। लाठीचार्ज की जांच अब गृह सचिव करेंगे। लाठीचार्ज और वाटर कैनन मामले में एमबीबीएस इंटर्न कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m