शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के भीतर की अंतर्कलह एक बार फिर सड़क पर आ गई है। चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के एक विधायक और प्रदेश महासचिव के बीच गाड़ी में बैठने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों नेताओं के बीच गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गाड़ी में बैठने को लेकर हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए थे। प्रदर्शन समाप्ति के बाद जब नेता वापस लौट रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस विधायक आतिफ अकील और प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। विवाद मुख्य रूप से गाड़ी में बैठने को लेकर हुआ, जो देखते ही देखते तनातनी में बदल गया। खास बात यह है कि यह पूरा हंगामा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में हुआ। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक के दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की के आरोप भी सामने आए हैं।
फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ींः CBI जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में 1 और याचिका दायर
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस अप्रत्याशित घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर पार्टी के अनुशासन और नेताओं के आपसी तालमेल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

