कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे सनसनीखेज साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसके तार सीधे सरहद पार यानी पाकिस्तान से जुड़े हैं। ग्वालियर के पॉश इलाके के एक होटल में चल रहे इस ‘इंटरनेशनल सिंडिकेट’ के चार गुर्गों को पुलिस ने दबोच लिया है।”
READ MORE: कलेक्टर की ‘सीक्रेट जासूसी’: फोन बंद होने पर भी स्टेनो सुन रहे थे साहब की बातें, ऐसे फूटा भांडा
ग्वालियर की क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि कैलाश विहार स्थित होटल एचजी में कुछ संदिग्ध ठहरे हुए हैं। पुलिस ने जब दबिश दी, तो उनके होश उड़ गए। यहाँ से चार शातिर एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है, जो राजस्थान के धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर के रहने वाले हैं। ये आरोपी ‘म्यूल खातों’ के जरिए करोड़ों की ठगी की रकम को इधर-उधर कर रहे थे। लेकिन सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने इनके मोबाइल खंगाले,जांच में पता चला है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा है। एजेंटों के मोबाइल में पाकिस्तानी हैंडलर का नंबर ‘बड़े भैया’ के नाम से सेव मिला है। यही ‘बड़े भैया’ पाकिस्तान से इन एजेंटों को निर्देश देता था कि किस खाते में पैसा मंगवाना है और कहाँ ट्रांसफर करना है।
READ MORE: खेत में मिला नाबालिग का कंकाल, 43 दिन से लापता थी किशोरी; कपड़ों से हुई पहचान
क्राइम ब्रांच की टीम को मौके से सैकड़ों एटीएम कार्ड, दर्जनों पासबुक और कई बैंक खातों की जानकारी मिली है। यह गिरोह भोले-भले लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर उन्हें साइबर ठगी की रकम खपाने के लिए इस्तेमाल करता था। फिलहाल, मध्य प्रदेश पुलिस पूरे प्रदेश में ‘म्यूल खातों’ के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चला रही है, जिसमें ग्वालियर पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है,पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस ‘बड़े भैया’ के जरिए अब तक कितने करोड़ की ठगी की गई है और ग्वालियर में इस नेटवर्क के और कितने मददगार छिपे हैं।

