बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह से जासूसी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कलेक्टर ने खुद ही अपनी जासूसी का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद उन्होंने स्टेनो को सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल, दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव कुछ चुनिंदा अफसरों के साथ अपने कक्ष में मीटिंग कर कहीं निरिक्षण की प्लानिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी ने कॉल कर कहा, ‘क्या आप निरीक्षण पर आने वाले हैं’? यह सुनते ही उनका माथा ठनक गया क्योंकि कमरे से कोई भी बाहर नहीं गया और इन्फॉर्मेशन लीक हो गई।
शक होने पर उन्होंने अपने ऑफिस के फोन कनेक्शन और अन्य फोन कनेक्शन का जायजा दिया तो पता चला कि स्टेनो कक्षा में फोन बंद होने के बाद भी उनकी आवाज को बाकायदा सुना जा रहा है। कलेक्टर भड़क गए और उन्होंने अपने स्टेनो सचिन खरे को निलंबित कर दिया।वहीं अन्य स्टैंड को उनके वास्तविक कार्यक्षेत्र में पहुंचा दिया।

