चरखी दादरी। पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हस्नाम उर्फ खब्बू पुत्र हीरालाल, निवासी सुनाम, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय से प्राप्त पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में चोरी की अनेक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ विभिन्न शहरों में फिनाइल बेचने अथवा अन्य बहानों से दुकानों की रेकी करता था तथा अवसर मिलने पर नकदी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी ने चरखी दादरी क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की वारदात सहित कई अन्य घटनाओं का भी खुलासा किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पंजाब के बरनाला, संगरूर तथा हरियाणा के कैथल सहित विभिन्न स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर महत्वपूर्ण साक्ष्य एवं अन्य जानकारियां प्राप्त की गई हैं तथा उसके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड के उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
- Jharkhand News: हेमंत सोरेन की माता के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी, 13 IPS और 42 DSP की तैनाती
- दिल्ली की सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, लगेंगे 50 हजार CCTV कैमरे
- Shardiya Navratri 2026: तीन मुखों वाली मां बगलामुखी, तंत्र साधना-विशेष अनुष्ठानों के लिए प्रसिद्ध है नलखेड़ा का यह पावन धाम
- राहुल ने धक्का देकर उतारा, हरियाणा BJP ने दीपेंद्र हुड्डा की ऐसे ली चुटकी!
- Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा का सख्त रुख, एक पुलिस अधिकारी निलंबित, 6 APO और 2 पद से हटाए गए

