IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन रोमांचक होने वाला है. इस बार अधिकतर टीमें टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान में होंगी. अब तक 8 टीमों के कप्तान तय हो चुके हैं.
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने की संभावना है. सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगभग एक महीना बचा है. इस बीच 13 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आगामी सीजन के लिए रजत पाटीदार को नया कप्तान घोषित कर दिया है. आरसीबी को मिलाकर अब तक 8 टीमें अपने कप्तानों का ऐलान कर चुकी हैं, जबकि सिर्फ 2 टीमों ने कप्तान के नाम से पर्दा नहीं उठाया है.
8 टीमों के कप्तानों का ऐलान
आईपीएल 2025 के लिए अब तक 8 टीमों ने अपने कप्तानों के नाम घोषित कर दिए हैं. इनमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शामिल हैं.
IPL 2025 के लिए 8 टीमों के कप्तानों की लिस्ट
- मुंबई इंडियंस- हार्दिक पांड्या
- चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़
- राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन
- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल
- सनराइजर्स हैदराबाद- पैट कमिंस
- पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर
- लखनऊ सुपर जाएंट्स- ऋषभ पंत
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- रजत पाटीदार
केकेआर और दिल्ली को नए कप्तान की तलाश
डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पिछले सीजन के विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया।.अय्यर अब पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. इसलिए उसे नए कप्तान की तलाश है. इस बार कप्तानी की रेस में वेंकटेश अय्यर और अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह का नाम शामिल है. केकेआर जल्द ही अपने नए कप्तान की घोषणा कर सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स किसे बनाएगा कप्तान? (IPL 2025)
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक अपने कप्तान का ऐलान नहीं किया है.
केएल राहुल और अक्षर पटेल में जंग चल रही है. राहुल मेगा ऑक्शन में दिल्ली का हिस्सा बने हैं, जबकि पटेल को टीम ने रिटेन किया था. अब आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले सभी की नजरें केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स पर ही हैं, इन दोनों टीमों के कप्तान कौन होंगे, इसकी तस्वीर जल्द ही साफ होगी.
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 1 November: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- करवा चौथ को ‘खसम पूजन दिवस’ बताने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सफाई, महिलाओं से कहा- 1 दिन व्रत रखती हैं, बाकी 364 दिन पतियों को ताने नहीं मारने चाहिए
- UP Election 2027: यूपी फतह के लिए भाजपा का ‘मिशन बूथ’ तैयार! PDA के लिए बना यह सीक्रेट माइक्रो-प्लान
- आलेख: गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश – डॉ. मोहन यादव
- Haryana Top News : रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन बंद, SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, दिल्ली की रैली में हरियाणा से पहुंचेंगे एक लाख लोग, अमित शाह के दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

