IPL 2026: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को ‘विराट’ नाम का तूफान आया। पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद, विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ धमाकेदार वापसी करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 105 रनों की पारी खेली। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने कई बड़े कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया है।

IPL में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली ने IPL करियर का 9वां शतक लगाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर जोस बटलर हैं।

IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

खिलाड़ीशतकटीम
विराट कोहली9RCB
जोस बटलर7GT / MI / RR
क्रिस गेल6KKR / KXIP / PBKS / RCB
केएल राहुल6DC / KXIP / LSG / PBKS / RCB / SRH
संजू सैमसन5CSK / DC / RR

टी-20 क्रिकेट में पूरा किया अपना 10वां शतक

कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अपना 10वां शतक भी पूरा कर लिया है। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा टी-20 शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में डेविड वॉर्नर की बराबरी पर पहुंच गए हैं। इस फॉर्मेट में सबसे आगे क्रिस गेल हैं, जबकि बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

खिलाड़ीशतक
क्रिस गेल22
बाबर आजम13
विराट कोहली10
डेविड वॉर्नर10

सबसे तेज 14 हजार टी-20 रन किए पूरे

कोहली ने अपनी इस शतकीय पारी के साथ टी-20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए और वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 409 पारियों में हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 423 पारियों में 14,000 टी-20 रन पूरे किए थे।

खिलाड़ीपारियां
विराट कोहली409
क्रिस गेल423
डेविड वॉर्नर431
जोस बटलर468
एलेक्स हेल्स505
कीरोन पोलार्ड633

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने कोहली

विराट कोहली ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनकर नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने RCB के लिए अपना 279वां मुकाबला खेला और इस उपलब्धि के साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 से 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए कुल 278 मैच खेले, जबकि रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए 278 मुकाबलों में हिस्सा लिया था।

IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीमैच
विराट कोहली279
रोहित शर्मा278
एमएस धोनी278
रवींद्र जडेजा265
दिनेश कार्तिक257

एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने कोहली

कोहली का यह रिकॉर्ड इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने अपने सभी 279 IPL मुकाबले सिर्फ एक ही टीम RCB के लिए खेले हैं। वह इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने IPL के सभी 19 सीजन एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने की सूची में कोहली के बाद सुनील नरेन का नाम आता है।

एक ही टीम के लिए सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीटीममैच
विराट कोहलीRCB279
सुनील नरेनKKR199
कायरन पोलार्डMI189
जसप्रीत बुमराहMI156

कोहली ने कर ली जॉस बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी

आईपीएल में इस शतक के साथ विराट कोहली ने जॉस बटलर के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब तक केवल जॉस बटलर ही ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ दो-दो शतक लगाए थे, लेकिन अब कोहली भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। जॉस बटलर ने KKR और RCB के खिलाफ दो-दो शतक जड़े हैं, जबकि विराट कोहली ने गुजरात लायंस (GT) और KKR के खिलाफ दो-दो शतक लगाए हैं। आईपीएल इतिहास में अभी तक कोई अन्य बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है।

रन चेज में तीन शतक, यहां भी की बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी

आईपीएल रन चेज में कोहली ने तीन शतक जड़ दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और रिकॉर्ड में जॉस बटलर की बराबरी कर ली है। अब तक जॉस बटलर ही ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन शतक लगाए थे, लेकिन अब कोहली भी तीन शतकों के साथ उनके बराबर पहुंच गए हैं। इस सूची में बेन स्टोक्स पीछे हो गए हैं, जिन्होंने रन चेज में दो शतक लगाए हैं।

POTM जीतने के मामले में कोहली ने की रोहित की बराबरी

KKR के खिलाफ शतक लगाने के बाद विराट कोहली को एक बार फिर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों के बीच अब तक सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड रोहित शर्मा के नाम थे, लेकिन अब विराट कोहली ने उनकी बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों के नाम अब तक 21-21 बार यह उपलब्धि दर्ज हो चुकी है।

खिलाड़ीप्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
विराट कोहली21
रोहित शर्मा21
महेंद्र सिंह धोनी18
रवींद्र जडेजा17
केएल राहुल17

KKR के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली

विराट कोहली आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच में शतक लगाने के बाद उनके KKR के खिलाफ कुल रन 1126 हो गए हैं।

इसके साथ ही वह IPL इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीटीमरन
विराट कोहलीCSK1174
विराट कोहलीDC1172
रोहित शर्माKKR1161
विराट कोहलीPBKS1159
डेविड वॉर्नरPBKS1134
विराट कोहलीKKR1126

RCB के लिए KKR के खिलाफ तीसरा शतक

RCB बनाम KKR मुकाबलों की बात करें तो अब तक इस भिड़ंत में कुल तीन शतक लगे हैं, जिनमें एक शतक क्रिस गेल और दो शतक विराट कोहली के नाम हैं। इस तरह कोहली ने KKR के खिलाफ एक से ज्यादा शतक लगाकर गेल को भी पीछे छोड़ दिया है।

कोहली ने 12वीं बार किसी सीजन में बनाए 400+ रन

विराट कोहली ने IPL इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मौजुदा सीजन में वह अब तक खेले गए 12 मैचों में 484 रन बना चुके है। इसके साथ उन्होंने 12वीं बार किसी एक सीजन में 400+ रन बनाकर अपना दबदबा और मजबूत किया है। इस मामले में वह सभी बल्लेबाजों से आगे हैं।

IPL में सबसे ज्यादा सीजन 400+ रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी400+ रन वाले सीजन
विराट कोहली12
डेविड वॉर्नर9
सुरेश रैना9
शिखर धवन9
रोहित शर्मा9
केएल राहुल8
शुभमन गिल7
एबी डिविलियर्स6
श्रेयस अय्यर6

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है कोहली

गौरतलब है कि विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं और इस मामले में उनके आसपास कोई नहीं है। उन्होंने 279 मुकाबलों में 39.64 के औसत और 133.90 के स्ट्राइक रेट से कुल 9040 रन बनाए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीरन
विराट कोहली9040
रोहित शर्मा7289
शिखर धवन6768

पडिक्कल के साथ 50+ रनों की 10 साझेदारियां

आईपीएल में सफल लक्ष्य का पीछा करने के दौरान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 50 से अधिक रनों की 10 साझेदारियां हो चुकी हैं, जो किसी भी जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। इन दोनों ने मिलकर आईपीएल में 14 सफल चेज में कुल 1035 रन जोड़े हैं, जिसमें चार शतकीय साझेदारियां भी शामिल हैं।

IPL में 2 डक के बाद शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

कोहली लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद शतक लगाने वाले IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले वे अपने पिछले दो मैचों में क्रमशः लखनऊ और मुंबई के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे। कुल मिलाकर टी-20 क्रिकेट में कोहली से पहले पांच बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद शतक लगाया है।

T20I में लगातार 2 डक के बाद शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज

खिलाड़ीवर्षशतक
डेविड वार्नर2011102*
राइली रूसो2022100*
रोहित शर्मा2024121*
संजू सैमसन2024109*
हसन नवाज2025105*

मिडविकेट पर विराट का कहर

अपनी नाबाद 105 रनों की पारी में विराट कोहली ने मिडविकेट क्षेत्र से 46 रन बनाए। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के बॉल-बाय-बॉल लॉग के अनुसार, टी-20 पारी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा इस क्षेत्र से बनाए गए यह सर्वाधिक रन हैं। आईपीएल की एक पारी में केवल 6 बल्लेबाजों ने ही मिडविकेट क्षेत्र से इससे अधिक रन बनाए हैं।

रायपुर में टी-20 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी

KKR के खिलाफ कोहली का यह स्कोर रायपुर में आयोजित 33 पुरुष टी-20 मैचों में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस मैदान पर टी-20 शतक लगाने वाले दूसरे और एकमात्र बल्लेबाज केन विलियमसन हैं, जिन्होंने 2014 में चैंपियंस लीग टी-20 में केप कोब्रास के खिलाफ नाबाद 101* रन बनाए थे।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H