Business Desk – IPO Allotment Status : HGS India, Johnsoncab Electricals, Maxwell Engineering और Vectras Enprocon के निवेशकों को अलॉटमेंट का इंतजार; 5 नवंबर को रिफंड और डीमैट में शेयर क्रेडिट होंगे। शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए आज यानी 4 नवंबर का दिन अहम है। चार SME IPO में आवेदन करने वालों को आज पता चलेगा कि उन्हें शेयर मिले हैं या नहीं। इनमें HGS India, Johnsoncab Electricals, Maxwell Engineering Solutions और Vectras Enprocon शामिल हैं।
इन चारों कंपनियों के IPO 30 अक्टूबर को खुले थे और 3 नवंबर को बंद हुए। इनका अलॉटमेंट आज फाइनल होना है। निवेशक संबंधित रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर PAN नंबर, एप्लिकेशन नंबर या डीमैट अकाउंट की जानकारी भरकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
किसी IPO में 536 गुना तो किसी में 174 गुना सब्सक्रिप्शन
HGS India IPO: यह इश्यू कुल 174.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें QIB कैटेगरी 55.46 गुना, NII कैटेगरी 425.02 गुना और रिटेल कैटेगरी 235.72 गुना सब्सक्राइब हुई। कंपनी ने IPO के लिए 114 से 120 रुपए का प्राइस बैंड तय किया था। इसका कुल इश्यू साइज 34.56 करोड़ रुपए है। एक लॉट में 1,200 शेयर हैं।

Johnsoncab Electricals IPO: यह IPO कुल 22.2 गुना सब्सक्राइब हुआ। QIB कैटेगरी में 20.19 गुना, NII में 31.48 गुना और रिटेल कैटेगरी में 17.98 गुना बोली लगी। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 190 से 200 रुपए रखा था। इश्यू का साइज 56.02 करोड़ रुपए है और एक लॉट में 600 शेयर हैं।
Maxwell Engineering Solutions IPO: इस IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। यह कुल करीब 536.9 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल कैटेगरी में 556.10 गुना और NII कैटेगरी में 858.08 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया। शेयर का प्राइस बैंड 150 से 158 रुपए था। इश्यू का साइज 57.64 करोड़ रुपए है। एक लॉट में 800 शेयर हैं।
Vectras Enprocon IPO: यह इश्यू कुल 3.97 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें QIB कैटेगरी 1.88 गुना, NII 5.21 गुना और रिटेल कैटेगरी 4.45 गुना सब्सक्राइब हुई। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 99 से 105 रुपए रखा था। IPO का साइज 53.05 करोड़ रुपए है और एक लॉट में 1,200 शेयर हैं।
PAN नंबर से ऐसे चेक करें IPO Allotment Status
निवेशक घर बैठे ऑनलाइन पता कर सकते हैं कि उन्हें IPO के शेयर मिले हैं या नहीं। इसके लिए नीचे दी गई वेबसाइट खोलें और ये स्टेप्स अपनाएं:
- HGS India और Maxwell Engineering: KFin Technologies की वेबसाइट पर जाएं।
- Vectras Enprocon: MUFG Intime की वेबसाइट खोलें।
- Johnsoncab Electricals: Maashitla Securities की वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर अपने IPO का नाम चुनें।
- अब PAN नंबर या मांगी गई दूसरी जानकारी भरें।
- Submit पर क्लिक करते ही पता चल जाएगा कि आपको शेयर मिले हैं या नहीं।
5 नवंबर को रिफंड, 6 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग
इन चारों IPO के तय शेड्यूल के मुताबिक, जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके पैसे का रिफंड 5 नवंबर से शुरू होगा। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में भी 5 नवंबर को शेयर क्रेडिट किए जाएंगे।
इसके बाद चारों कंपनियों के शेयर 6 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने की तारीख तय है। हालांकि, अलॉटमेंट फाइनल होने और रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर स्टेटस दिखने के समय में अंतर हो सकता है। अगर अभी नतीजा नहीं दिख रहा है, तो कुछ समय बाद दोबारा चेक करें।

