महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 96 आईपीएस अधिकारियों के एक साथ तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में मुंबई पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस फेरबदल में सबसे ज्यादा चर्चा IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की नियुक्ति को लेकर हो रही है। 2005 बैच के अधिकारी शर्मा को मुंबई का नया जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया गया है।
महाराष्ट्र सरकार ने 96 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. मुंबई पुलिस में बड़े फेरबदल के तहत 12th Fail से चर्चित आईपीएस मनोज शर्मा को कानून-व्यवस्था की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
महाराष्ट्र में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया. शुक्रवार देर शाम गृह विभाग ने 96 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए. पांच अलग-अलग सूचियों में मुंबई सहित राज्यभर के डीसीपी, एडिशनल सीपी और जॉइंट सीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं.
मुंबई पुलिस की कानून-व्यवस्था की नई जिम्मेदारी 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा को सौंपी गई है. उन्हें मुंबई पुलिस का ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है. फिल्म 12th Fail के बाद देशभर में चर्चा में आए मनोज शर्मा इससे पहले महाराष्ट्र राज्य के लॉ एंड ऑर्डर विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
मनोज शर्मा वही अधिकारी हैं जिनके संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित फिल्म ’12वीं फेl’ ने देशभर में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने अपने करियर में मुंबई में DCP जोन-1 और एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (पश्चिमी क्षेत्र) के रूप में भी काम किया है। मनोज शर्मा एमपी के मुरैना जिले के गांव बिलगांव के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई गांव में ही हुई थी। वो पढ़ाई में बहुत अच्छे नहीं थे। नौवीं और दसवीं में थर्ड क्लास से पास हुए मनोज शर्मा 12वीं में फेल कर गए थे। लेकिन उनका सपना आईपीएस बनने का था।
2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुंभारे को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का नया जॉइंट सीपी नियुक्त किया गया है. वह अब तक ट्रैफिक विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
सत्यनारायण चौधरी को अब मुंबई ट्रैफिक विभाग का प्रमुख बनाया गया है. उन्होंने पिछले तीन वर्षों तक मुंबई की कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला था.
2003 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश प्रधान को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) का प्रमुख नियुक्त किया गया है. प्रधान इससे पहले सीबीआई में डेपुटेशन पर रह चुके हैं.
सुवेझ हक को मुंबई पुलिस में प्रशासनिक अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने जय कुमार की जगह यह पद संभाला है. इससे पहले वह पुलिस महानिदेशक कार्यालय में प्लानिंग एंड कोऑर्डिनेशन का कार्य देख रहे थे.
मुंबई पुलिस के दो डीसीपी को प्रमोशन देकर एडिशनल सीपी बनाया गया है. हालांकि, अभी उन्हें नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है. हाल ही में मुंबई पुलिस में तीन डीसीपी और एक एडिशनल सीपी के नए पद भी बनाए गए हैं. बढ़ती जनसंख्या और पुलिस पर बढ़ते काम के दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
वेस्ट रीजन के एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया और कृष्णकांत उपाध्याय को भी प्रमोशन दिया गया है. परमजीत सिंह दहिया को एटीएस में आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि कृष्णकांत उपाध्याय को एडिशनल सीपी बनाया गया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

