स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोले जाने के ऐलान के बाद भी अमेरिकी नाकाबांदी जारी रहने के चलते ईरान और वाशिंगटन में फिर ठन गई है। इसके बाद होर्मुज को पार करने का प्रयास करने वाले दर्जनों जहाजों को वापस लौटते देखा जा रहा है। इस बीच ईरान की सरकारी प्रेस मीडिया ने जहाजों का ट्रैकिंग डेटा वाला एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें होर्मुज से जहाजों के काफिले को लौटते देखा जा रहा है। इसमें सख्त संदेश लिखा है, “सैन्य जहाजों और शत्रुओं के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का कोई अधिकार नहीं।”…इस संदेश और होर्मुज से लौटते जहाजों को देखने से साफ पता चल रहा है कि ईरान ने फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है। ईरान ने होर्मुज को पिछली स्थिति में ले जाने का बयान भी जारी कर दिया है।
ईरान ने कहा- नाकेबंदी जारी रहने तक होर्मुज बंद रहेगा
ईरान ने चेतावनी दी कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकाबंदी लागू रहेगी, तब तक वह जलडमरूमध्य से आवागमन को अवरुद्ध करता रहेगा। कमान ने कहा, “वाशिंगटन ने ईरान के बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखकर अपना वादा तोड़ा है। अमेरिका ने तथाकथित नाकाबंदी की आड़ में समुद्री डकैती और लूटपाट की गतिविधियां जारी रखी हैं। इसी कारण होर्मुज पर नियंत्रण पहले जैसी स्थिति में लौट आया है।”
ईरान ने कल खोला था होर्मुज
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कल बताया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों के गुजरने को पूरी तरह से खुला घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा था कि लेबनान में इजरायल के 10 दिवसीय युद्धविराम के बाद होर्मुज को खोलने का फैसला लिया गया। बता दें कि इजरायल और लेबनान में 10 दिन का युद्धविराम लागू है। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धन्यवाद भी कहा था।
ट्रंप ने कहा – जारी रहेगी ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी
ईरान द्वारा कल होर्मुज खोलने की घोषणा के बाद ट्रंप ने कहा था कि ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी तब तक पूरी तरह से लागू रहेगी, जब तक कि तेहरान वाशिंगटन के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम सहित किसी मुद्दे पर समझौता नहीं कर लेता। उन्होंने कहा था, ‘होर्मुज पूरी तरह से खुला है और व्यापार और पूर्ण आवागमन के लिए तैयार है, लेकिन ईरान के संबंध में नौसैनिक नाकाबंदी तब तक लागू रहेगी, जब तक समझौता पूरा नहीं हो जाता।’
ट्रंप ने दी बमबारी की धमकी
ट्रंप ने कहा है कि अगर बुधवार तक ईरान के साथ कोई व्यापक समझौता नहीं हुआ तो युद्धविराम खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “हो सकता है मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रहेगी। इसलिए नाकाबंदी है और दुर्भाग्य से हमें फिर से बमबारी शुरू करनी होगी। बुधवार तक ईरान के साथ कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ, तो मौजूदा युद्धविराम खत्म किया जा सकता है।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

