Iran President Masoud Pezeshkian India Visit: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भारत पहुंच गए हैं।  उनका विमान पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। मसूद पेजेश्कियान ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) में शामिल होने भारत पहुंचे हैं। 8 साल बाद ईरान का कोई राष्ट्रपति भारत की यात्रा पर आया है। साल 2018 में हसन रूहानी आए थे। मसूद पेजेश्कियान 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स समिट में भाग लेंगे।

पेजेश्कियान आज शाम पीएम मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। भारत और ईरान के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। दोनों शीर्ष नेताओं की द्विपक्षीय बैठक में चाबहार पोर्ट, तेल-गैस, व्यापार और कनेक्टिविटी प्रमुख मुद्दे रह सकते हैं।

इससे पहले तेहरान से रवाना होने से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने अमेरिका को कड़ा मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि BRICS में एकतरफावाद का मुकाबला करने और अपने सदस्यों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की काफी क्षमता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आर्थिक लेन-देन में डॉलर पर निर्भरता कम करने की कोशिश की जानी चाहिए। पेजेश्कियान ने इस वैश्विक समूह के 18वें समिट को बहुपक्षवाद को मजबूत करने की दिशा में एक अहम मौका करार दिया।

वैश्विक मामलों में BRICS की स्थिति का जिक्र करते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि इस समूह में अभी 21 सदस्य हैं, जिनमें 11 मुख्य सदस्य और 10 नए सदस्य शामिल हैं, जिन्हें “BRICS PLUS” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स सदस्य मिलकर दुनिया की 45 फीसदी से अधिक आबादी और करीब 35 फीसदी भू-भाग का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिससे इस समूह को अलग-अलग क्षेत्रों में काफी क्षमता मिलती है। पेजेश्कियान ने कहा कि ब्रिक्स का एक मुख्य मकसद एकतरफावाद (Unilateralism) का मुकाबला करना है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m