Mumbai ATS Target 19 Years Old Girl: एक 19 साल की लड़की ने पूरी मुंबई प्रशासन को हिलाकर रख दी है। इस 19 साल की लड़की से मुंबई डरी हुई है। महाराष्ट्र एटीएस और मुंबई पुलिस उसकी यात्राओं का डाटा निकाल खंगालने में जुटी हुई है। यह सिर्फ इसलिए हो रहा है क्य़ोंंकि लड़की के पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन रहा है। लड़की नया पासपोर्ट बनवाकर विदेश यात्रा पर भी गई थी। लिहाजा अब Mumbai ATS उसकी पूरी ट्रेवल हिस्ट्री निकालने में जुट गई है।

ATS की प्राथमिक जांच के बाद अब मुंब्रा पुलिस ने नामीराह तारिक खान के खिलाफ Passport Act की धारा 12(1)(b) और BNS की धारा 318(2), 212 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। जांच एजेंसियां अब नामीराह के पुराने और नए पासपोर्ट, उसकी विदेश यात्राओं और फरार पिता से संभावित संपर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

19 साल की लड़की नामीराह तारिक खान के पिता का नाम तारिक खान है। तारिक खान का नाम इंडियन मुजाहिदीन (IM) और SIMI से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। ATS को जानकारी मिली थी कि मुंब्रा की रहने वाली नामीराह तारिक खान ने अधूरी जानकारी देकर नया पासपोर्ट बनवाया है। इसके बाद ATS ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि नामीराह के पास पहले से ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जारी एक पासपोर्ट मौजूद था। नया पासपोर्ट बनवाते समय पुराने पासपोर्ट की जानकारी देनी होती है, लेकिन नामीराह ने कथित तौर पर अपने पुराने पासपोर्ट की जानकारी नहीं दी और मुंब्रा से नया पासपोर्ट बनवा लिया।

पिता के खिलाफ तीन मामले दर्ज

नामीराह के पिता तारिक खान का नाम इंडियन मुजाहिदीन (IM) और SIMI से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। इसके बाद ATS ने मामले को और गंभीरता से लेना शुरू किया. सूत्रों के मुताबिक, तारिक खान के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। पहला मामला वर्ष 2001 का है, जिसमें उस पर प्रतिबंधित संगठन SIMI से जुड़े होने का आरोप लगा था। इसके बाद वर्ष 2006 में मुंबई Crime Branch ने उसके खिलाफ UAPA के तहत मामला दर्ज किया था। 2011 में उसके खिलाफ फर्जी करेंसी से जुड़ा मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में भी UAPA की गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, तारिक खान को इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और यासीन भटकल का करीबी भी माना जाता था।

2011 के बाद देश छोड़कर फरार होने का शक

सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2011 के बाद तारिक खान देश छोड़कर फरार हो गया था। जांच एजेंसियों को शक है कि वह किसी Gulf country में छिपा हुआ है। अब ATS नामीराह के पुराने पासपोर्ट और उसकी विदेश यात्राओं की भी जांच कर रही है। जब नामीराह नाबालिग थी, तब उसके पास लखनऊ से जारी पासपोर्ट था। इसी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर वह 2014 और 2016 में Gulf country गई थी। एजेंसियों को शक है कि इन यात्राओं के दौरान नामीराह अपने फरार पिता से मिलने गई हो सकती है।

Passport Act और BNS की धाराओं में FIR

मुंब्रा पुलिस ने नामीराह तारिक खान के खिलाफ Passport Act की धारा 12(1)(b) और BNS की धारा 318(2), 212 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल ATS और मुंब्रा पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m