ईरान युद्ध के दौरान सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई के जिंदा होने की जो बड़ी पहेली बनी हुई है वह काफी हद तक सुलझ गई है. ईरान का कहना है कि खामेनेई जिंदा हैं लेकिन अमेरिका हमेशा से उनसे सबूत मांग रहा है. ऐसे में ईरान की ओर से एक और वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मोजतबा खामेनेई दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इसके साथ कोई तारीख नहीं दी गई है. हालांकि, खामेनेई बात करते हुए दिख रहे हैं.

ईरान ने सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में पहली बार उनकी आवाज सुनने को मिली है. लेकिन वीडियो के बाद कई सवाल भी खड़े होने लगे हैं.

ईरान ने पहली बार अपने सुप्रीम लीडर मोजतबा अली खामेनेई का एक धार्मिक एकेडमिक स्टडी सेशन की अध्यक्षता करते हुए वीडियो जारी किया है. वीडियो में 56 साल के मोजतबा एक छात्र को उसकी थीसिस प्रस्तुत करते हुए सुनते हैं और बाद में उसके काम पर अपनी राय भी देते हैं. 

वीडियो में मुज्तबा खामेनेई की आवाज साफ नजर आ रही है. ये वीडियो ऐसे समय में जारी की गई है जब उनकी सेहत को लेकर अटकलें चल रही हैं. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने इस वीडियो को साझा किया है. यह फुटेज पहले सार्वजनिक नहीं हुआ था, पहली बार इस वीडियो को देखा गया है. 

सामने आए इस वीडियो की सबसे खास बात है कि इसमें मोजतबा खामेनेई की आवज भी सुनाई दे रही है. युद्ध शुरू होने के बाद मोजतबा खामेनेई को सार्वजनिक मंचों पर नहीं देखा गया है और उनकी आवाज की कोई रिकॉर्डिंग भी इससे पहले सामने नहीं आई है. ईरानी मीडिया की ओर से ऐसे वीडियो जारी करना एक प्रकार से यह दिखाने की कोशिश भी माना जा सकता है कि मोजतबा खामेनेई सक्रिय हैं. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m