Maharashtra Chhatrapati Sambhajinagar Mountain Accident: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर पहाड़ हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। छत्रपति संभाजी नगर में 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे और उसके माता-पिता की पहाड़ी से गिरकर मौत के पीछे आईफोन (iPhone) कारण नहीं था। पहले सामने आया था कि बेटे कुणाल ने आईफोन के लिए आत्महत्या की थी। हालांकि अब मृतक के परिवार ने इससे इनकार किया है। तीनों की मौत पारिवारिक विवाद में हुआ था।
कुणाल की मौसी पल्लवी ने आईफोन के लिए आत्महत्या की खबरों से इनकार किया है। पल्लवी ने कहा कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी। लोगों को गलत फवाह फैलाई। ऐसा नहीं होना चाहिए था। लोग कुछ नहीं जानते हैं और लोगों पर आरोप लगा देते हैं। तीनों की मौत पारिवारिक विवाद में हुई थी।
कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स (माता-पिता) साथ रहें। वहीं कुणाल के माता-पिता पिछले कई साल से अलग रह रहे थे। दोनों के बीच कई मुद्दों पर विवाद था। हालांकि, उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं, यह जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं संगीता के मायके वालों के मुताबिक: मुरलीधर और संगीता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसमें संपत्ति से जुड़े विवाद भी शामिल थे। कुणाल चाहता था कि दोनों के बीच मतभेद खत्म हों।

पिता के परिवार ने बताई अलग कहानी
जबकि कुणाल के पिता मुरलीधर की बहन शोभा राजेंद्र मस्के ने दंपती के रिश्ते को लेकर अलग जानकारी दी। उनके मुताबिक, मुरलीधर और संगीता ने 22 साल पहले लव मैरिज की थाी। मुरलीधर के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे और शादी में शामिल भी नहीं हुए थे। संगीता को ससुराल वालों ने कभी एक्सेप्ट नहीं किया।
मामले में पुलिस ने क्या कहा
छत्रपति संभाजी नगर डीसीपी (DCP) पंकज अतुलकर ने बताया कि परिवार में पिछले दो-तीन महीने से विवाद चल रहा था। इसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यही तीनों की मौत का कारण बना। मौतों के पीछे आईफोन कारण नहीं था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पूरी जांच के बाद ही नतीजा निकाला जा सकता है।
हादसे से एक दिन पहले मां ने यूट्यूब पर रिश्तों को लेकर वीडियो पोस्ट किया था
इधर घटना से एक दिन पहले यानी 21 अगस्त को बेटे के साथ जान गंवाने वाली मां संगीता चांदगुडे ने हादसे से एक दिन पहले अपने यूट्यूब चैनल पर रिश्तों और प्यार की अहमियत को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘तुमने प्रॉपर्टी के लिए मेरे और मेरे बेटे के हक छीन लिए। तुमने भाइयों और माता-पिता को कभी साथ नहीं रहने दिया। तुमने मेरे खुशहाल परिवार को बर्बाद कर दिया। तुमने मेरे परिवार में जहर घोल दिया। तुमने मेरे बेटे को उसके माता-पिता से अलग कर दिया। तुम्हारी आने वाली सात पीढ़ियां भुगतेंगी। यह मेरा श्राप है।’ उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया और न ही कोई संदर्भ दिया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पोस्ट का क्या मतलब था।
जानें क्या हुआ था घटना वाले दिन
दरअसल पूरा मामला 22 अगस्त 2026 का है। छत्रपति संभाजीनगर में 250 फीट गहरी खाई से गिरकर 19 वर्षीय कुणाल चंदगुडे, इसके पिता मुरलीधर और मां संगीता की मौत हो गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिय़ा पर वायरल हुआ था। वीडियो मेंकुणाल चंदगुडे खाई के किनारे खड़ा होकर आत्महत्या करने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा था। उसके माता-पिता, मुरलीधर और संगीता, घंटों तक उससे पीछे हटने की गुहार लगाते रहे। फिर उसके पिता ने उसे बचाने के लिए उसका हाथ पकड़ा। हालांकि दोनों का पैर फिसल गया और दोनों की गिरकर मौत हो गई। कुछ ही सेकंड में घटना से दुखी मां संगीता ने भी छलांग लगा दी और उसकी भी मौत हो गई। इस तरह एक परिवार का दर्दनाक अंत हो गया।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


