Rahul Gandhi said–Tribal Girl Students Pregnancy Test: कांग्रेस सांसद और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि आदिवासी छात्राओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट हो रहा रहा है। आदिवासी छात्र सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि लंबी छुट्टी के बाद लौटने वाली छात्राओं को अपनी ‘फिटनेस’ साबित करने के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट और कई दूसरे मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ता है। उन्होंने इसे छात्राओं की गरिमा और इंसानियत पर हमला बताते हुए कहा कि ये उन्हें पहले से दोषी मानने जैसा अपमानकरने वाला नियम है।

दरअसल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के आदिवासी छात्र सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट होने का दावा किया है। बकायदा इसके लिए राहुल गांधी ने सीएम देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र के कई हिस्सों से आए आदिवासी छात्र सरकारी हॉस्टलों के मुद्दे उठाए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपना पत्र और छात्रों का ज्ञापन शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि उन्होंने पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान इन छात्रों से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा- महाराष्ट्र के कई आदिवासी छात्र अपने अधिकारों की मांग को लेकर 10 से ज्यादा दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।हॉस्टलों में 30 साल की गैर-जरूरी उम्र सीमा लागू की जा रही है। चिट्ठी में उन्होंने हॉस्टलों की खराब स्थिति, असुरक्षा, और महिलाओं के प्रेग्नेंसी टेस्ट जैसे मुद्दे उठाए हैं।

‘महिलाओं का प्रेगनेंसी टेस्ट गरिमा पर हमला’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अपमानजनक नियम, असुरक्षित सुविधाएं और महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी टेस्ट जैसे अमानवीय प्रावधान लागू किए गए हैं। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि लंबी छुट्टी के बाद लौटने वाली छात्राओं को अपनी ‘फिटनेस’ साबित करने के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट और कई दूसरे मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ता है। उन्होंने इसे छात्राओं की गरिमा और इंसानियत पर हमला बताते हुए कहा कि ये उन्हें पहले से दोषी मानने जैसा अपमानकरने वाला नियम है। राहुल गांधी ने कहा कि ये छात्र कोई खैरात नहीं मांग रहे, बल्कि अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से खुद मिलकर छात्रों के मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की है।

छात्राओं के हो रहे प्रेग्नेंसी टेस्ट!

कांग्रेस नेता ने बताया कि नए नियम के तहत 30 साल से ज्यादा आयु के किसी भी शख्स को हॉस्टल में रहने से रोक दिया गया है। इससे उन अनेक छात्रों का रास्ता बंद हो रहा है जो अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं।राहुल गांधी ने हॉस्टलों की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हॉस्टल बेहद असुरक्षित हैं और वहां खाना, सफाई और चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी है. छात्रों को सांप के काटने जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m